छावनी में कोई बड़ा कांग्रेस नेता आए तो पहले कांग्रेस दफ्तर आए :परविंदर परी

छावनी में कोई बड़ा कांग्रेस नेता आए तो पहले कांग्रेस दफ्तर आए :परविंदर परी: अंबाला। (ज्योतिकण): कांग्रेस के अंबाला छावनी के जिलाध्यक्ष व 2024 में कांग्रेस के टिकट पर वर्तमान कैबिनेट मंत्री अनिल विज के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ चुके परविंदर परी ने अंबाला छावनी कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भविष्य में जो भी कांग्रेस का बड़ा नेता अंबाला छावनी आएगा किसी के संस्थान में आएगा, किसी क आवास पर आएगा उनका स्वागत है

अनिल विज ने अपने एक्स अकाऊंट से मंत्री शब्द हटाया मचा तूफान

डीजीपी आलोक राय की जेलों में सख्ती से हुआ सुधार

लेकिन अंबाला छावनी में किसी भी निजी कार्य में जाने से पहले कांग्रेस के बड़े नेता कांग्रेस दफ्तर आए जहां उनका स्वागत किया जाएगा इससे कार्यकर्ताओं में हौंसला बढ़ेगा, कांग्रेस और मजबूत होगी। परविंदर परी ने कहा कि अंबाला छावनी में जिस दिन से उन्हें राहुल गांधी के नेतृत्व में कांगे्रस का जिलाध्यक्ष बनाया गया है

उनका एक ही उद्देश्य है कि उन तमाम कांग्रेस जनों को जोड़ा जाए जिनकी आत्मा में कांग्रेस है। परविंदर परी ने दावा किया आने वाला समय कांग्रेस का है आज नरेंद्र मोदी सहित पूरी भाजपा को सपने में भी राहुल गांधी नजर आते हैं।

परविंदर परी ने कहा कि 2029 में न केवल देश के प्रधानमंत्री राहुल गांधी होंगे बल्कि हरियाणा में भी कांग्रेस 2005 वाला इतिहास दोहराएगी। वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष परी ने कहा कि वह कांग्रेस को मजबूती तो दे ही रहे हैं बल्कि अनुशासन भी कांग्रेस में मजबूत किया जाएगा।