अनिल विज ने अपने एक्स अकाऊंट से मंत्री शब्द हटाया मचा तूफान: अनिल विज ने अपने निवास पर पत्रकारों को कहा कि वह अपनी फॉलोविंग किसी पद से नहीं बल्कि अनिल विज बनकर रखना चाहते हैं
अनिल विज ने कहा मेरी जो फॉलोविंग है वो आॅरगेनिक होनी चाहिए इसलिए उन्होंने अपने नाम से कैबिनेट मंत्री हटाया है ताकि लोग मेरी सोच अनिल विज की सोच के साथ जुड़ें
डीजीपी आलोक राय की जेलों में सख्ती से हुआ सुधार
महिला डॉक्टर की पीड़ा स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को क्यों नहीं सुनी
अंबाला। (ज्योतिकण): हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री और वर्तमान में हरियाणा की तीसरी बार लगातार कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बीती रात फिर हरियाणा की राजनीति में तूफान मचानते हुए अपने एक्स व फेसबुक से अपने नाम के आगे से कैबिनेट मंत्री शब्द हटा लिया है। जैसे ही मीडिया को इसकी जानकारी मिली विज की खबरें देश विदेश में सोशल मीडिया के माध्यम से करोड़ों लोगों तक पहुुंच गई।
अनिल विज हरियाणा की राजनीति में वर्तमान में सबसे वरिष्ठ विधायक हैं, सबसे वरिष्ठ मंत्री हैं और सबसे अहम बात यह है कि जब से हरियाणा बना है अनिल विज पहले ऐसे विधायक हैं जो लगातार तीसरी बार मंत्री बने हैं और हरियाणा की राजनीति में एक स्तंभ हैं, एक हिमालय पर्वत की तरह हैं यही नहीं हरियाणा के पौने तीन करोड़ लोग अनिल विज पर विश्वास करते हैं यही कारणा था कि 2024 में एक बार तो हरियाणा में एक ही चर्चा थी कि अनिल विज को मुख्यमंत्री बनाया जाए।
अनिल विज बेबाक व दबंग नेता हैं साफ व बेदाग छवि है आज भी साधारण तख्त पोश पर अनिल विज रात को सोते हैं। अनिल विज चाहते तो 2014 में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद राजा महाराजाओं जैसा चंडीगढ़ में सरकारी बंगला, नौकर चाकर ले सकते थे लेकिन अनिल विज प्रतिदिन अंबाला छावनी अपने विधानसभा क्षेत्र में स्थित शास्त्री कॉलोनी निवास से चंडीगढ़ दफ्तर जाते हैं उससे पहले दशकों पुरानी रूटीन टी प्वाइंट पर जाकर अपनों से चर्चा करते हैं और फिर चंडीगढ़ सचिवालय जाकर सरकारी काम काज करते हैं
और शाम को फिर अपने विधानसभा क्षेत्र हजारों लोगों के बीच आ जाते हैं। अनिल विज ने अपने एक्स अकाऊंट से अपने नाम के आगे से कैबिनेट मंत्री शब्द हटाकर अंबाला से लेकर चंडीगढ़ तक और चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक हलचल मचा दी है और

अपने एक्स अकाऊंट से कैबिनेट मंत्री शब्द हटाने के पीछे क्या रणनीति है यह तो आने वाला समय बताएगा। फिलहाल एक्स अकाऊंट से कैबिनेट मंत्री हटाकर अनिल विज ने व्यक्तिगत पहचान को तबज्जो दी। अनिल विज ने कहा कि वह अपनी फॉलोविंग अपने नाम से बनाना चाहता हूं जो भी लोग मेरे साथ जुड़े वह मेरे सरकारी पद से प्रभावित होकर नहीं बल्कि अनिल विज का फालोवर बनकर मेरे साथ जुड़े। कैबिनेट मंत्री शब्द हटाने के पीछे कोई राजनीति या नाराजगी नहीं है।
अनिल विज ने अपने छावनी निवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैं जो कंटेंट अपने एक्स अकाऊंट पर डालता हूं उसके आधार पर लोग मुझे फॉलो करें। इसलिए मैंंने अपने एक्स अकाऊंट से अपने मंत्री पद व तमाम पदों को हटाकर सिर्फअनिल विज अंबाला कैंट लिख दिया है। अनिल विज ने कहा मेरी जो फॉलोविंग है वो आॅरगेनिक होनी चाहिए इसलिए उन्होंने अपने नाम से कैबिनेट मंत्री हटाया है
ताकि लोग मेरी सोच अनिल विज की सोच के साथ जुड़ें। फिलहाल एक्स अकाऊंट से अनिल विज ने अपने नाम से कैबिनेट मंत्री हटाकर हरियाणा के मुख्यमंत्री सहित अन्य कैबिनेट साथियों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर अनिल विज चाहते क्या हैं