सोशल मीडिया पर किसी के सम्मान के चीर हरण का अधिकार किसने दिया: जिन लोगों को यह नहीं पता संविधान में पेज कितने हैं संविधान कमेटी के सदस्य कितने थे, संविधान में आर्टिकल कितने हैं, संविधान लागू किस साल व किस तिथि को हुआ उस दिन दिन क्या था वो लोग संविधान का ज्ञान बांट कर संविधान की दलील देकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कुछ भी लिख देते हैं और उसे आजादी बताते हैं ऐसा लिखने का अधिकार हमें संविधान देता है।
नरेश अग्रवाल गैंगस्टरों के साथ रहने वाले अरविंद अग्रवाल लक्की को हवा न दे
टीम असीम पार्षद जनता को बताएं कि उनके वार्डों में बरसाती पानी रूका
जिन्हें ठीक तरह कलम के स्पेलिंग नहीं लिखने आते वह संविधान की दलील देकर कुछ भी सोशल मीडिया पर लिख देते हैं और किसी के भी सम्मान का चीर हरण कर देते हैं। सोशल मीडिया पर असंसदीय भाषा का प्रयोग करने वाले एक बार लक्ष्मण रेखा का इतिहास पढ़ें, लक्ष्मण ने माता सीता को कहा था लक्ष्मण रेखा पार नहीं करनी लेकिन माता सीता कर गर्इं जिसके नतीजे क्या हुए सारी दुनिया जानती है
इसलिए समय रहते भारत सरकार व राज्य सरकारों को सोशल मीडिया पर हो रहे मिसयूज को तुरंत रोकना चाहिए और इसके लिए अमित शाह जैसे सक्षम गृह मंत्री को ऐसे कानून लाने चाहिए कि सोशल मीडिया पर किसी के भी सम्मान को इंटेशनली खराब व धूमिल करने की चेष्टा न कर सके।