अगर INLD की सरकार बन गयी तो उसी दिन सारे बदमाश हरियाणा छोड़ देंगे

अगर INLD की सरकार बन गयी तो उसी दिन सारे बदमाश हरियाणा छोड़ देंगे: अंबाला। (ज्योतिकण): भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल के पोते एवं हरियाणा सरकार में विपक्ष के क्रांतिकारी नेता ताऊ देवी लाल की 25 सितंबर को होने वाली ऐतिहासिक जन सभा को लेकर अंबाला शहर में कार्यकर्ताओं को निमंत्रण देने पहुंचे जहां अभय सिंह चौटाला का हजारों इंडियन नेशनल लोकदल के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

कुछ बात ही ऐसी है अनिल विज में कि हस्ती मिटती नहीं उसकी

बवेजा हॉस्पिटल में विजीलेंस रेड से इंडियन मैडिकल एसोसिएशन में रोष

पूर्व विधायक एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के छोटे बेटे व उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी अभय सिंह चौटाला ने ज्योतिकण से बात करते हुए हरियाणा की कानून व्यवस्था पर बड़ा ब्यान दिया और कहा कि जिस दिन हरियाणा में जनता यह तय कर लेगी कि अब इंडियन नेशनल लोकदल की सरकार बनेगी उसी दिन बदमाश हरियाणा छोड़ देंगे।

अभय सिंह चौटाला यही चुप नहीं हुए उन्होंने कहा कि जिस दिन यह संदेश चला गया कि हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल की सरकार बन रही है उस दिन बदमाश ही नहीं उन्हें संरक्षण देने वाले भी हरियाणा छोड़ देंगे। अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा में नायब सैनी सरकार की कानून व्यवस्था को पंगू बताया और कहा कि नायब सैनी सरकार का बदमाशों को संरक्षण है। वहीं अभय सिंह चौटाला ने कहा कि ताऊ देवी लाल की जयंती में लाखों लोग शामिल होंगे। अभय सिंह चौटाला जो अपनी बेबाक वाणी के लिए जाने जाते हैं आज खुलकर हरियाणा के मुख्यमंत्री पर हमले बोले।