भाजपा में शामिल होने के बाद गिल्को के मालिक के घर विजिलेंस की रेड: रणजीत सिंह गिल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन की थी, आज पंजाब विजिलेंस की टीम ने उनके घर और ऑफिस पर रेड कर दी।
पंजाब विजिलेंस ने गिल्को कंपनी के मालिक रणजीत सिंह गिल के चंडीगढ़ स्थित आवास पर छापा मारा है। यह छापा उनके भाजपा में शामिल होने के ठीक एक दिन बाद मारा गया है।
मेरे पास कोई गुर्गा नहीं है मैं जो बोलूंगा खुद बोलूंगा: वीरेश शांडिल्य
क्या अंबाला में करप्शन करना कानूनन वैध है?
पूर्व अकाली नेता रणजीत सिंह गिल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन की थी। अकाली दल छोड़ने के करीब 14 दिन बाद उन्होंने चंडीगढ़ स्थित सीएम सैनी के निवास पर पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर पंजाब भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
बीते दिनों आम आदमी पार्टी की विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान के इस्तीफे के दौरान यह सियासी कयास लगाए जा रहे थे कि गिल आप का दामन थाम सकते हैं, लेकिन आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा से मुलाकात के बाद विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा नामंजूर कर लिया गया।
बता दें अनमोल गगन मान खरड़ से विधायक हैं। बीते दिनों रणजीत सिंह गिल ने इस्तीफा दिया था, तो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाली थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह प्रदेश और खरड़ हल्के के हित में बड़ा सियासी फैसला लेंगे। रणजीत सिंह गिल के भाजपा में जाते ही एक बार फिर अकाली – भाजपा गठबंधन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
सियासी माहिरों की माने तो 2027 में पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर अकाली और भाजपा गठबंधन के तहत एक साथ चुनाव लड़ते नजर आएंगे। यहां तक चर्चा ये भी है कि गिल के भाजपा में जाने के पीछे भी गठबंधन की शुरुआत की अहम कड़ी मानी जा रही है।