राजीव डिंपल व नरेश शर्मा और आरती सहगल को मिली भाजपा में ज़िम्मेदारी: भाजपा की नवनियुक्त जिला मंत्री आरती सहगल ने कहा कि अनिल विज के नेतृत्व में अंबाला छावनी में बनी बरगद का पेड़’’
राजस्थान के चूरू में भारतीय वायु सेना का फाइटर जेट हुआ क्रैश
फिर से बढ़ा SYL विवाद: दिल्ली में होगी बैठक केंद्रीय मंत्री करेंगे अध्यक्षता
अंबाला। (ज्योतिकण): हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री एवं हरियाणा सरकार में लगातार तीसरी बार कैबिनेट मंत्री अनिल विज का भाजपा में दबदबा कायम है और भाजपा हाईकमान ने भी अनिल विज के दबदबे को अंबाला छावनी में कायम रखा और अनिल विज के अतिविश्वसनीय राजीव गुप्ता डिंपल को भाजपा का जिला उपाध्यक्ष वहीं नरेश शर्मा व आरती सहगल को भाजपा का अंबाला जिला का मंत्री नियुक्त किया।
आज नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता डिंपल, नवनियुक्त भाजपा जिला मंत्री नरेश शर्मा व आरती सहगल अनिल विज का आभार व्यक्त करने उनके छावनी आवास पर गए और अनिल विज को फूलों का गुलदस्ता दिया और उनका मुंह मीठा करवाया और अनिल विज का आभार जताया। नवनियुक्त पदाधिकारियों में खुशी थी।
वहीं अनिल विज ने ज्योतिकण से बात करते हुए कहा कि भाजपा को मजबूत करना भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना पार्टी को धरातल पर मजबूत करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है और जो कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित हैं उनकी सूची उन्होंने भाजपा हाईकमान को दी थी जिस पार भाजपा हाईकमान ने अपनी मोहर लगा दी जिस पर अनिल विज ने कहा वह भाजपा हाईकमान का आभार व्यक्त करते हैं।
वहीं उन्होंने भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारी राजीव गुप्ता, नरेश शर्मा व आरती सहगल को भाजपा नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के आदेश दिए और भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता डिंपल व भाजपा की जिला मंत्री आरती सहगल ने कहा कि अनिल विज के नेतृत्व में भाजपा निरंतर मजबूती की ऊंचाइयों को छू रही है और अनिल विज के नेतृत्व में भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं को सम्मान मिल रहा है।
आरती सहगल ने कहा कि जो सम्मान उन्हें पार्टी ने उन्हें अनिल विज की सिफारिश पर दिया इसके लिए वह भाजपा हाईकमान के साथ साथ बिजली, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज का आभार व्यक्त करते हैं। आरती सहगल ने कहा कि आज अनिल विज के नेतृत्व में अंबाला छावनी में भाजपा बरगद का पेड़ बन चुकी है और अनिल विज हरियाणा के किसी भी कोने से भाजपा कार्यकर्ता आए या आम जनमानस उनका सम्मान करते हैं उनके काम करते हैं।