पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा हुड्डा की भाभी के निधन पर सांत्वना देने पहुंचे: अंबाला। (ज्योतिकण): पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अंबाला शहर के दो बार विधायक और हरियाणा सरकार में 2005 में बिजली एवं पर्यावरण मंत्री रहे विनोद शर्मा आज अपने बचपन के मित्र व सहपाठी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निवास पर पहुंचे जहां उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भाभी राजवंती हुड्डा को श्रद्धांजलि दी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित समस्त परिवार को सांत्वना दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा तकरीबन 3 घंटे तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निवास पर रूके और उनसे पारिवारिक चर्चाएं की।
असीम गोयल संदीप सचदेवा को डराने व दबाने की गलत फहमी न पाले!
विनोद शर्मा वर्तमान में भाजपा के समर्थक हैं और उनकी पत्नी शक्ति रानी शर्मा कालका से भाजपा की विधायक हैं और उनके छोटे बेटे कार्तिकेय शर्मा सांसद हैं और भाजपा का खुलकर प्रचार व समर्थन करते हैं। विनोद शर्मा देश का न केवल ब्राहामण चेहरा हैं बल्कि उद्योग जगत में भी विनोद शर्मा का नाम बहुत बड़ा है।
जैसे ही विनोद शर्मा भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निवास पर पारिवार को सांत्वना देने पहुंचे तो मीडिया का जमावड़ा लग गया। विनोद शर्मा ने दो टूक कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ मेरे पारिवारिक रिश्ते हैं और भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भाभी का दुखद निधन हो गया था। ज्ञात रहे 2005 में भूपेंद्र सिहं हुड्डा हरियाणा के सीएम थे तो विनोद शर्मा को सुपर सीएम कहा जाता था और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को 2005 में मुख्यमंत्री बनवाने में विनोद शर्मा की अहम भूमिका थी।