मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं। उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी बोर्ड और संस्कृत शिक्षा परिषद के मेधावियों से संवाद भी करेंगे।
एस समय था जब कल्याण सिंह की सरकार मे नकल पर नकेल कसी। फिर कुछ दिन बाद एक ऐसी सरकार आई जिसने नकल को जन्मसिद्ध अधिकार बना दिया। इससे युवाओं के पहचान पर ब्रेक लग गई। यूपी को बीमारू राज्य बना दिया गया। यहां का युवा बाहर जाता था तो अपनी पहचान नहीं बता सकता था। आठ सालों से नकल पर लगाम लगाई गई है। आज प्रदेश का युवा तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिस स्पीड से प्रदेश आगे बढ़ रहा है, वह दिन दूर नहीं जब यूपी देश के सर्वश्रेष्ठ पायदान पर खड़ा होगा।
सीएम ने आगे कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए यदि हम लगातार प्रयास करेंगे तो जरूर सफल होंगे। बाराबंकी का वह छात्र इसका उदाहरण है, जो वंचित क्षेत्र का है। गांव का पहला छात्र है जिसने हाईस्कूल पास किया। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेधावी बच्चों को स्कूटी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करने के लिए अमर उजाला को धन्यवनाद दिया। कहा कि संस्कृत बोर्ड के मेधावियों को भी आज यहां सम्मानित किया गया है, उन्हें यहां पर स्मार्ट फोन दिया गया। समाज के सहयोग से हम अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। इसका समन्वय यहां पर देखने को मिल रहा है।