क्या नये प्रधान घोषित होने के बाद कांग्रेस मजबूत होगी?

क्या नये प्रधान घोषित होने के बाद कांग्रेस मजबूत होगी?: भारत सरकार में विपक्ष के नेता व रायबरेली के सांसद राहुल गांधी हरियाणा कांगे्रस के जिलाध्यक्षों की सृजना करने के लिए चंडीगढ़ आए थे और उन्होंने कहा था कि जल्द ही हरियाणा कांगे्रस को जिलाध्यक्ष मिल जाएंगे।

क्या अंबाला शहर की भाजपा पर असीम गोयल का कब्जा हो चुका है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व में बुलंदिया दी: जगमोहन लाल

कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है जिलाध्यक्षों ने काम भी शुरू कर दिया। अंबाला अर्बन का प्रधान पवन अग्रवाल डिम्पी को बनाया गया जबकि ग्रामीण अध्यक्ष दुष्यंत को नियुक्त किया गया व अंबाला छावनी के शहरी अध्यक्ष परविंदर परी को बनाया गया।

बीके हरिप्रसाद ने अपना वायदा पूरा कर दिया और कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा भी हो गई लेकिन बड़ी बात यह है कि क्या कांगे्रस नये जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद हरियाणा में मजबूत होगी।

भले ही कांगे्रस के जिलाध्यक्षों की घोषणा को एक महीना होने वाला है लेकिन उसके बावजूद भी कांग्रेस में कोई बड़ा परिवर्तन नजर नहीं आ रहा है आज भी कांग्रेस गुटबाजी का शिकार है और आज भी हुड्डा सैलजा के रिश्तों में खटास नहीं जहर है। जब तक कांग्रेस हाईकमान सख्ती से गुटबाजी को खत्म नहीं करती तब तक हरियाणा में ही नहीं देश में भी कांग्रेस भाजपा का विकल्प नहीं बन सकती।