दौर कोई भी हो अनिल विज का डंडा हमेशा मजबूत रहा है: संघर्ष की भट्टी से तपने वाला व आग के दरिया को तैरने वाले को अनिल विज कहते हैं, बंसी लाल व चौटाला जैसे मुख्यमंत्री भी मानते थे अनिल विज का लोहा
डॉ. संत राम अरोड़ा को सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया
हड्डी विशेषज्ञ डॉ. सारवाल व नेत्र विशेषज्ञ रजत माथुर को किया सम्मानित
अंबाला। (ज्योतिकण): हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री और 1966 के बाद हरियाणा के पहले ऐसे विधायक अनिल विज जो लगातार तीसरी बार हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं अनिल विज के लिए यह गीत बिल्कुल स्टीक बैठता है ‘‘अंधेरी रातों में सुनसान राहों पर एक मसीहा निकलता है जिसे लोग अनिल विज कहते हैं’’ दौर कोई भी हो अनिल विज का डंडा हमेशा मजबूत रहा है बेदाग छवि के अनिल विज 1966 के बाद पहले ऐसे कैबिनेट मंत्री हैं जिन्होंने चंडीगढ़ में महलनुमा सरकारी बंगला, नौकर चाकर नहीं लिए और एक सेवादार की तरह अपने हल्के के लोगों के दुख सुख सुनकर चंडीगढ़ में सिविल सचिवालय में बैठकर प्रदेश की पौन तीन करोड़ जनता के हितों में काम करते हैं।
कुछ अनिल विज विरोधी पिछले कई वर्षों से उनके बारे में अफवाह फैलाते हैं लेकिन जब अनिल विज को हाथ लगाने की कोशिश करते हैं तो जब जल जाते हैं तब पता चलता है कि आग को छेड़ा है अनिल विज को हरियाणा में और उनके हल्के अंबाला छावनी में कोई बाबा बोलता है कोई संकटमोचक बोलता है कोई अवतार बोलता है कोई मसीहा बोलता है शायद इतने काम हरियाणा के मुख्यमंत्री अपने क्षेत्र में करवा गए होंगे जितने काम अनिल विज ने अपने अंबाला छावनी में करवाए और यही कारण है कि उनका डंडा मजबूत है और उन्हें काम करवाना आता है।
अनिल विज खुद भी कहते हैं उनकी गाड़ी में बैक गेयर नहीं है और चंडीगढ़ के पत्रकार तो यहां तक कहते हैं अनिल विज मंत्री जरा दूजे किस्म के हैं लाग लपेट से कोसों दूर और जनता को परेशान करने वाले अधिकारियों के लिए एक खौफ का नाम है अनिल विज।
हरियाणा के सबसे कुशल शासक व हरियाणा के निर्माता कहलाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल व हरियाणा के दमदार मुख्यमंत्री जिनके नाम से अफसर डरते थे ओम प्रकाश चौटाला भी अनिल विज को अपने बेटे की तरह मानते थे और सरकार किसी की भी रही हो अंबाला छावनी के लोगों के साथ अनिल विज ने अन्याय नहीं होने दिया और अनिल विज भाजपा के भी संकटमोचक हैं और यही कारण हे कि चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक मोदी से लेकर अमित शाह और जेपी नड्डा तक अनिल विज के कायल हैं।