वीरेश शांडिल्य को हरियाणा सरकार ने किया सम्मानित: पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी एवं कालका की भाजपा विधायक शक्ति रानी शर्मा ने एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कालका में किया सम्मानित
अम्बाला के सरकारी स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
GST: सरकार ने 2 स्लैब वाली जीएसटी संरचना लाने का फैसला किया
कालका। (ज्योतिकण): देश में आतंकवाद के खिलाफ जन आंदोलन तैयार करने पर एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को हरियाणा सरकार ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर कालका में सम्मानित किया। वीरेश शांडिल्य को


वीरेश शांडिल्य को यह सम्मान आज भारत सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे विनोद शर्मा की धर्मपत्नी, कालका की भाजपा विधायक शक्ति रानी शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दिया। वीरेश शांडिल्य को कालका प्रशासन की मौजूदगी में विधायक शक्ति रानी शर्मा ने प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और शक्ति रानी शर्मा ने कहा वीरेश शांडिल्य एक सच्चे राष्ट्रभक्त हैं और शक्ति रानी शर्मा ने वीरेश शांडिल्य को सम्मानित करने के बाद उनकी पीठ थपथपाई और कहा कि वह आतंकवाद के खिलाफ बेखौफ होकर लड़ रहे हैं
निश्चित तौर पर इस तरह के जन आंदोलन राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करते हैं। वीरेश शांडिल्य ने हरियाणा सरकार द्वारा आतंकवाद के खिलाफ लड़ने पर जो उन्हें सम्मान दिया है उसके लिए हरियाणाा व भाजपा सरकार कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा का आभार व्यक्त करते हैं वहीं एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने शक्ति रानी शर्मा के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और उन्हें आश्वासन दिया कि उनके संगठन एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया की मुहिम आतंकवाद के खिलाफ ऐेसे ही जारी रहेगी
वीरेश शांडिल्य ने कहा जब तक शरीर में खून का अंतिम कतरा दौड़ रहा है तब तक राष्ट्रद्रोही ताकतों के खिलाफ उनका जन आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर एसडीएम संयम गर्ग, डीएसपी आशीष कुमार सहित तमाम कालका के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। वीरेश शांडिल्य ने सांसद कार्तिकेय शर्मा की माता एवं कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा के समक्ष नारा लगाया ‘‘देश की रक्षा करना सीखो, जीना है तो मरना सीखो’’। इस मौके पर हाईकोर्ट के एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य, एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र पाल केके, गोल्डी पाहवा भी मौजूद थे।