आज हरियाणा डे है आओ हरियाणा को तरक्की के मार्ग पर ले चलें: आज एक नवंबर 2025 है। आज ही के दिन 1 नवंबर 1966 को हरियाणा बना था और हरियाणा से पंजाब अलग हुआ था। आज हरियाणा बने 59 साल हो गए हैं और आज के दिन को हरियाणा डे भी कहा जाता है और आज हरियाणा में उत्सव भी मनाए जाएंगे।
DGP ओपी सिंह का ब्यान पुलिस द्वारा झूठा केस दर्ज करना फोर्थ स्टेज कैंसर
हरियाणा की महिलाओं को मिली लाडो लक्ष्मी योजना की पहली क़िस्त
आओ हम भी हरियाणा डे पर चर्चा करें और जानें 59 साल में हरियाणा ने क्या कमाया, क्या विश्व के पटल पर अपनी पहचान बनाई, जैसे पंजाब ने पूरे देश दुनिया में अपनी पहचान बनाई जबकि पंजाब हरियाणा एक ही दिन अलग हुए दोनों भाई थे।
क्या हरियाणा में राजनीतिक व्यक्ति जो राजनीति करते हैं चुनाव लड़ते हैं चुनाव जीतते हैं, सरकारें बनती हैं, मंत्री बनते हैं लेकिन क्या उनका समर्पण अपने प्रदेश हरियाणा की तरफ है, हरियाणा की पौने तीन करोड़ जनता की तरफ है।
अगर भिवानी का सीएम बनें तो भिवानी का विकास, हिसार का बने तो हिसार का विकास, सिरसा का बने तो सिरसा का विकास, रोहतक का बने तो रोहतक का विकास, करनाल का बने करनाल का विकास, आज हरियाणा डे पर समस्त राजनीतिक पार्टिंयों को यह चिंतन करना होगा कि हरियाणा जा कहां रहा है।
हरियाणा की पौने तीन करोड़ जनता का एक समान विकास कैसे होगा। हर घर से एक नौकरी सरकारी देने का 59 साल में किसी सरकार ने सोचा, क्या पूरे हरियाणा का प्रशासन हरियाणा की जनता के प्रति समर्पित है, क्या हरियाणा में जितनी भी सरकारें रही वह संकल्प ले कर यह कह सकती हैं कि हरियाणा में राम राज है।
आज भी हरियाणा में झूठे मुकदमें दर्ज होते हैं, झूठी जांच होती है, झूठे इंक्ऊांटर होते हैं, हरियाणा के अधिकारी पीड़ितों को परेशान करते हैं। क्या यही हरियाणा डे है हमें चिंतन करना होगा ताकि हरियाणा उन्नति के मार्ग पर अग्रसर हो।