मेयर व उनके पति को 27वीं सालगिराह पर बधाई देने वालो का लगा तांता:केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित कई हरियाणा के मंत्रियों व मेयरों ने सैलजा दंपत्ति को शादी की साल गिराह की दी बधाई, वीरेश शांडिल्य, अनुभव अग्रवाल, मनोहर लाल सचदेवा ने भी दी बधाई
अंबाला शहर कांग्रेस भवन का करेंगे जीर्णाद्वार: पवन अग्रवाल
मुख्यमंत्री नायब सैनी का 1984 सिख दंगों को लेकर बड़ा फैसला
अंबाला। (ज्योतिकण): अंबाला शहर नगर निगम की मेयर सैलजा सचदेवा व उनके पति मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा की आज शादी की 27वीं साल गिराह थी।
संदीप सचदेवा दंपत्ति ने सबसे पहले मंदिर जाकर पूजा की फिर अपनी मां का आशीर्वाद लिया और उसके बाद घर व नगर निगम कार्यालय में सैलजा सचदेवा व उ नके पति संदीप सचदेवा को बधाई देने वालों का तांता लग गया उनके समर्थक, पार्टी के पदाधिकारी, पारिवारिक सदस्य, पंजाबी समाज के लोग सैलजा दंपत्ति को बधाई देने पहुंचे।
सैलजा सचदेवा को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी फोन कर बधाई दी और वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने सैलजा दंपत्ति को शादी की 27वीं साल गिराह की बधाई दी।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा, एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य, सुशील गोयल, मीना गोयल, शिव रंजन शांडिल्य, राजीव भाटिया, मनोहर लाल सचदेवा, अनुभव अग्रवाल, मनोज गोयल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील गोयल सहित सैंकड़ों अंबाला शहर के लोगों ने सैलजा दंपत्ति को शादी की 27वीं साल गिराह की बधाई दी।