SYL को जानबूझकर राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है : मोहन लाल बड़ौली

अंबाला। (ज्योतिकण): भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली आज अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे जहां भाजपा जिलाध्यक्ष मंदीप राणा एवं पूर्व मंत्री असीम गोयल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला को मिली धमकी पर प्रतिक्रिया दी।

भाजपा नेता व मेयर पति संदीप सचदेवा ने खोला असीम गोयल के खिलाफ मोर्चा

थाना प्रभारियों की नियुक्ति पर उठे सवाल: DGP के पुराने आदेशों का हवाला

उन्होंने कहा ऐसा करने वालों को जल्द पकड़ा जाएगा। ये जो बाहर बैठकर धमकियां देते हैं इन पर शिकंजा कसा जाएगा। एसवाईएल के मुद्दे को लेकर हाल ही में हुई हरियाणा पंजाब की बैैठक एक बार फिर से बेनतीजा रही ऐसे में यह मसला कब हल होगा इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए बडौली ने कहा कि इस मुद्दे को जानबूझ कर राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है।

पानी कम न होने के बावजूद भी कम दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब पंजाब में सरकार बदलेगी तब इस मुद्दे का हल होगा। भाजपा संगठन चुनावों को लेकर मीडिया से बातचीत करते बडौली ने कहा कि हमारी जिलो तक की ईकाइयां बन चुकी हैं अन्य कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

इसके साथ उन्होंने कहा कि भविष्य में पीएम मोदी के मन की बात के कार्यक्रम को सौ प्रतिशत बूथों पर सुनना सुनिश्चित किया जाएगा। इस मौके पर सम्मानित मंडल अध्यक्षों एवं भाजपा के कर्मठ कार्यकतार्ओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।