सैलजा सचदेवा को पुन: अंबाला शहर से मेयर पद के लिए टिकट मिलना तय

सैलजा सचदेवा को पुन: अंबाला शहर से मेयर पद के लिए टिकट मिलना तय: सैलजा सचदेवा को उनके राजनीतिक विरोधियों ने निगम अधिकारियों के साथ मिलकर कमजोर करने की साजिश रची लेकिन सैलजा सचेदवा अपने पति व समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हाथियों की तरह चलती रही और अपनी लकीर लंबा कर लोगों में यह विश्वास पैदा कर दिया कि अंबाला जिला में अनिल विज के बाद सैलजा सचदेवा भी नर सेवा नारायण सेवा के सिद्धांत पर काम कर रही है

आत्महत्या से अच्छा उन लोगों को बर्बाद कर दो जो आपको उकसाते हैं

मेरे ही तराशे हुए पत्थर आज मंदिर में भगवान बने बैठे हैं

अंबाला। (ज्योतिकण): राजनीति में पहली बार जगह बनानी मुश्किल होती है और कामयाब होने के बाद अपने आप को साबित करना एक राजनेता के लिए सबसे मुश्किल काम है।

अंबाला जिला में भाजपा की राजनीति की बात करें तो अंबाला छावनी से सातवीं बार विधायक व लगातार तीसरी बार कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपने आप को जनता में व भाजपा में साबित किया है कि वह एक जनसमर्पित नेता हैं

और उनके लिए नर सेवा नारायण सेवा है लेकिन अब अंबाला शहर में भाजपा की राजनीति में भी एक चेहरा बड़ा बन चुका है जिसे फरवरी 2024 में भाजपा हाई कमान ने मेयर पद की अंबाला शहर से टिकट दी

और मेयर पद की टिकट लेकर भाजपा के तेजतर्रार व जनता से जुड़े नेता संदीप सचदेवा की पत्नी ने अंबाला में राजनीतिक तौर पर विपरित हालातों के बाद भी अंबाला शहर से मेयर का पद जीत कर भाजपा की झोली में डाला जबकि अंबाला में भाजपा लोकसभा व विधानसभा चुनाव हार चुकी थी लेकिन भारी बहुमत से सैलजा संदीप सचदेवा ने जीत दर्ज कर भाजपा में अपनी छवि व पकड़ को मजबूत किया।

25 मार्च को सैलजा संदीप सचदेवा ने अंबाला शहर नगर निगम में मेयर पद का कार्यभार संभाला और उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और जनता के बीच समर्पित हो गई।

हालांकि इस दौरान सैलजा सचदेवा को उनके राजनीतिक विरोधियों ने निगम अधिकारियों के साथ मिलकर कमजोर करने की साजिश रची लेकिन सैलजा सचेदवा अपने पति व समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हाथियों की तरह चलती रही और अपनी लकीर लंबा कर लोगों में यह विश्वास पैदा कर दिया कि अंबाला जिला में अनिल विज के बाद सैलजा सचदेवा भी नर सेवा नारायण सेवा के सिद्धांत पर काम कर रही है।

भाजपा के दिल्ली मुख्यालय के सूत्रों से पता चला है कि सैलजा संदीप सचदेवा की कार्यप्रणाली से भाजपा हाईकमान, आरएसएस, हिन्दु संगठन बहुत खुश हैं और भाजपा को सैलजा सचदेवा ने मेयर बनकर अंबाला जिला में मजबूत करने का काम किया और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर जिनकी सैलजा संदीप सचदेवा चुनाव लड़ने की पहली पसंद थी और मनोहर लाल खट्टर सहित कई दिल्ली व पंजाब के बड़े चेहरे जो गृह मंत्री अमित शाह के नजदीकी हैं उनका भी आशीर्वाद सैलजा दंपत्ति को है।

पुख्ता जानकारी के मुताबिक अंबाला शहर से पुन: भाजपा की मेयर टिकट सैलजा संदीप सचदेवा को मिलना तय है यही नहीं हरियाणाा के खुफिया तंत्र ने भी अंबाला शहर की जनता की पहली पसंद मेयर के रूप में सैलजा सचदेवा को बताया और सैलजा सचदेवा को दूसरी बार टिकट देने का फैसला भाजपा हाईकमान ले चुकी है।

अंबाला शहर की भाजपा राजनीति में बीना छिब्बर के बाद अगर भाजपा के तमाम पुराने कार्यकर्ताओं को या पार्टी को मजबूत करने की मुहिम छेड़ी तो उसमें सैलजा सचदेवा को नाम वहां आता है जहां से गिनती शुरू होती है। फिलहाल सैलजा सचदेवा को दूसरी बार मेयर का भाजपा टिकट मिलना तय है।