बिहार में राहुल गांधी के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बनना तय: परी: अंबाला छावनी जिला कांग्रेस के प्रधान परी ने कहा कि बिहार चुनावों की जीत के बाद केंद्र सरकार का तख्ता पलटना तय
अंबाला में सूर्य घर योजना में 23 लाभार्थियों को 25.23 लाख के चेक दिए
वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ: अंबाला में CM ने किया सामूहिक गायन
अंबाला। (ज्योतिकण): अंबाला छावनी जिला कांग्रेस के प्रधान परविंदर सिंह परी ने बिहार दौरे से लौटने के बाद ज्योतिकण से विशेष बात की और कहा कि बिहार में नीतिश की विदाई तय है और राहुल गांधी के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बनना तय है।
परी ने कहा कि न केवल बिहार में कांग्रेस व गठबंधन की सरकार बनना निश्चित है और बिहार में नीतिश व भाजपा का तख्ता पलटने के बाद केंद्र में भाजपा की सरकार लंबे समय तक नहीं टिक पाएगी।
हरियाणा के युवाओं में मजबूत पकड़ रखने वाले परविंदर परी ने कहा कि आज पूरे देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लोगों के दिल में बस चुका है और लोगों को यह बात समझ आ चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी मैन्यूपेलूसन और वोटों की चोरी से सरकारनें बनाने की साजिश रच रही है लेकिन देश में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जो जनहित में मुद्दे उठा रहे हैं उससे निश्चित तौर पर भाजपा और नरेंद्र मोदी एक्सपोश हुए हैं।
परविंदर परी ने कहा पूरे बिहार की जनता में कांग्रेस व गठबंधन को लेकर उत्साह है और देश की जनता 2029 में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांगे्रस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। परविंदर परी ने कहा कि वह कई दिनों से बिहार प्रवास पर थे और लोग मोदी के वायदों को समझ चुके हैं और 2014 में जो मोदी ने सबके खाते में 10 लाख रूपए डालने की बात कही थी वह बात फर्जी साबित हुइ्र और लोगों को गुमराह कर 2014 में सत्ता हासिल की गई।
परविंदर परी ने ज्योतिकण से बात करते हुए कहा कि वह लगातार अंबाला छावनी में कांग्रेस को मजबूत कर रहे हैं और कांग्रेस का परिवार बढ़ रहा है। परी ने कहा कि इस देश में कांगे्रस का इतिहास है जिसने आजादी की लड़ाई से लेकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी जिसमें कांगे्रस ने दो प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व राजीव गांधी व मुख्यमंत्री सरदार बेअंत सिंह की शहादत दी है।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष परविंदर परी ने कहा कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी ने देश की बागडोर संभाली और राजीव गांधी की हत्या के बाद देशद्रोही ताकतों ने गांधी परिवार को कमजोर करने की साजिशें रची
लेकिन उसके बावजूद भी श्रीमती सोनिया गांधी ने लंबे समय तक कांग्रेस का नेतृत्व किया और आज राहुल गांधी, प्रियंका गांधी पूरे देश में कांग्रेस को तो मजबूत कर ही रहे हैं बल्कि मोदी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ और मोदी की तानाशाही के खिलाफ राहुल गांधी ने पूरे देश में पैदल यात्रा कर लोगों का दुख जाना और यात्रा के बाद आज राहुल गांधी देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं।