निर्मल सिंह अंबाला शहर में हुए एक्टिव

निर्मल सिंह अंबाला शहर में हुए एक्टिव: अंबाला शहर के कांग्रेस विधायक निर्मल सिंह जो हरियाणा निर्माता कहलाए जाने वाले चौधरी बंसी लाल की सरकार में मंत्री रहे और उसके बाद चौधरी भजन लाल की सरकार में रेवन्यू मनिस्टर रहे और लगातार नग्गल हलके से विधायक रहे निर्मल सिंह एक लोकप्रिय नेता हैं जुझारू हैं

महिला डॉक्टर की पीड़ा स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को क्यों नहीं सुनी

लेडिज डॉक्टर से दुर्व्यवहार: डॉयरेक्टर कुलदीप मलिक की मुश्किलें बढ़ी

मुख्यमंत्री उत्तरी हरियाणा से बने इसको लेकर निर्मल सिंह लंबा संघर्ष कर चुके हैं, निर्मल सिंह 2024 में अंबाला शहर से कांग्रेस की टिकट पर विधायक चुने गए थे लेकिन हरियाणा में कांग्रेस की सरकार नहीं बनी।

हालांकि 2024 में हवा कांग्रेस के पक्ष में थी लेकिन जब मशीनें खुली तो फिर नायब सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार हरियाणा में कमल खिला। निर्मल सिंह के चुनाव जीतने के कुछ समय बाद भाजपा के लोग यह प्रचार करने लग गए थे कि निर्मल सिंह कहां गायब हो गए और असीम गोयल लगातार अपने नाम की हारने के बाद भी उद्घाटन पट्टियां लगाने लगा।

लेकिन पिछले कुछ महीनों से लगातार निर्मल सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र में न केवल एक्टिव हैं बल्कि हर वीरवार को अंबाला शहर के विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनते हैं और उनका लगातार निवारण करवा रहे हैं।