अनिल विज जैसे मंत्री जनता की गुरुओं की सोच पर चलते हुए सेवा कर रहे है: एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दु तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य अनिल विज को पहली पातशाही श्री गुरू नानक देव के प्रकाशोत्सव पर किया सम्मानित
हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अभी भी जोश नहीं आया
हिन्दु देवी देवताओं के खिलाफ अपशब्द बोलने वाले हरजीत सिंह ने मांगी माफी

अंबाला। (ज्योतिकण): एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दु तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य आज हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री एवं वर्तमान बिजली, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज को पहली पातशाही श्री गुरू नानक देव के प्रकाशोत्सव पर बधाई देने पहुंचे और अनिल विज को पहली पातशाही गुरू नानक देव जी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।
वीरेश शांडिल्य ने कहा अनिल विज तीसरी बार मंत्री हैं लेकिन वह लोगों की सेवा नर सेवा नारायण सेवा के सिद्धांत पर करते हैं और कोरोना काल में दोनों ही मंत्रालय गृह व हेल्थ जनता से जुड़े हुए थे लेकिन अनिल विज ने अपनी जान की परवाह किए बिना जनता को कोरोना से बचाने के लिए दिन रात मुहिम चलाई, मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टॉफ सहित पुलिस का मनोबल बढ़ाते रहे और इंसानियत की सेवा के लिए प्रेरित करते रहे।
एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दु तख्त के प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि अनिल विज जैसे मंत्री पहली पातशाही गुरू नानक देव सहित तमाम गुरूओं की सोच पर पहरा देते हैं और ईमानदारी से अपना काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि अनिल विज जैसे नेताओं की पूरे देश को जरूरत है क्योंकि गुरूओं का संदेश, गुरूओं की सोच पर पहरा देने से ही मानवता की भलाई हो सकती है। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पहली पातशाही का संदेश था ‘‘गुरु नानक देव जी ने ‘किरत करो वंड छको’ का संदेश देकर सामाजिक कुरीतियों को दूर किया’’ और यही नहीं कोरोना काल में पूरा देश बंद हो गया था लेकिन गुरू नानक देव जी द्वारा चलाया गया लंगर बंद नहीं हुआ।
शांडिल्य ने कहा कि अनिल विज ने भी गुरू नानक देव जी की सोच पर चलते हुए कोरोना काल में अपने हाथों से लंगर, राशन वितरित किया और इंसानियत की सेवा की। इस मौके पर सुरेंद्र पाल केके, राहुल कुमार, नवरत्न गर्ग, संजीव कुमार भी वीरेश शांडिल्य के साथ मौजूद थे।