मंत्री अनिल विज भाजपा के राष्ट्रीय सचिव धनखड़ से मिले

मंत्री अनिल विज भाजपा के राष्ट्रीय सचिव धनखड़ से मिले: अंबाला। (ज्योतिकण): हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री एवं हरियाणा सरकार में लगातार तीन बार मंत्री बनने वाले अनिल विज ने आज दिल्ली कई भाजपा नेताओं से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर अनिल विज ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में अपने परम मित्र व भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ से मुलाकात की ओम प्रकाश धनखड़ ने अपने कार्यालय में अनिल विज का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें गले गलाया और हरियाणा की राजनीति पर अहम चर्चा की।

असीम गोयल भोले भाले लोगों का कर रहा है इस्तेमाल

डीजी जेल आलोक राय ने हरियाणा के जेल अधिकारियों पर कसा शिकंजा

हालांकि अनिल विज दिल्ली में भाजपा नेताओं की मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बता रहे हैं लेकिन राजनीतिक पंडित दावा कर रहे हैं कि जब भी अनिल विज की गाड़ी दिल्ली के नेताओं को मिलने के लिए निकलती है तो हरियाणा में कई नेताओं की लंका को अनिल विज सेक दे आते हैं। देखते हैं अनिल विज व धनखड़ की मुलाकात क्या रंग खिलाएगी क्योंकि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ भी मोदी, नड्डा व अमित शाह के विश्वसनीय हैं।