नवकार्यालय उद्घाटन समारोह में मेयर को वीरेश शांडिल्य ने किया सम्मानित

नवकार्यालय उद्घाटन समारोह में मेयर को वीरेश शांडिल्य ने किया सम्मानित: 108 दिन पहले अंबाला शहर की मेयर चुनी गई सैलजा सचदेवा अंबाला की 36 बिरादरी की आवाज बनी, अंबाला को बाढ़ व गंदगी मुक्त बनाने की चलाई हुई दिन रात मुहिम

क्या असीम गोयल की नजरों में मेयर भाजपा की नहीं है?

कुमारी सैलजा पवन अग्रवाल डिम्पी के घर पहुंची व परिवार को दी सांत्वना

अंबाला। (ज्योतिकण): अंबाला शहर के नगर निगम से भ्रष्टाचार को जड़मूल से मिटाने की मुहिम चलाने वाली भाजपा मेयर सैलजा सचदेवा को आज एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दु तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने सम्मानित किया। इस मौके पर पार्षद संदीप सचदेवा भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुभव अग्रवाल, सुरेंद्र पाल केके, संजय लाकड़ा, तरसेम अग्रवाल, मनोज गोयल, गोल्डी पाहवा, पूर्व पार्षद प्रेम गोसार्इं, साहिल कक्कड़, नरेश छाबड़ा, नरेंद्र सिंह भाटिया, रंजीता मेहता, नम्रता गौड़, बरजिंदर शर्मा, संजीव सेठ, विनोद गर्ग सहित भारी तादाद में एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के सदस्य मौजूद थे।

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि 25 मार्च 2025 को सैलजा सचदेवा ने अंबाला शहर नगर निगम का मेयर का पदभार ग्रहण किया था और मात्र 108 दिन में अंबाला शहर निगम से भ्रष्टाचार को काफी हद तक खत्म करने की सफलता हासिल की।

आज निगम में एनडीसी के नाम पर धंधा नहीं चलता जिसका श्रेय भाजपा पार्टी को जाता है जिन्होंने ईमानदार भाजपा नेता संदीप सचदेवा की पत्नी को अंबाला शहर से मेयर की टिकट दी और अंबाला शहर की जनता ने मेयर सेलजा सचदेवा को एकतरफा जीत दिलाई। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने सैलजा सचदेवा को भव्य राम मंदिर की प्रतिमा व मां बंगलामुखी से आई चुनरी देकर सम्मानित किया और उनके नवनिर्मित दफ्तर में जाकर सैलजा सचदेवा को आशीर्वाद दिया।

वीरेश शांडिल्य ने भाजपा कार्यकर्ता व शहरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि संदीप सचदेवा एक समर्पित मित्र व समर्पित भाजपा कार्यकर्ता व जिम्मेवार नागरिक हैं और राजनीति में उनका लक्ष्य पैसा कमाना नहीं बल्कि नर सेवा नारायण सेवा का सिद्धांत है और मेयर बनने के मात्र 108 दिन में संदीप सचदेवा की पत्नी सैलजा सचदेवा ने न केवल निगम में भ्रष्टाचार को खत्म किया बल्कि अंबाला शहर को गंदगी व बाढ़ मुक्त बनाने का सफल प्रयास कर भाजपा का सम्मान अंबाला की जनता के दिलों में बढ़ाया है और आज सैलजा दंपत्ति अंबाला की 36 बिरादरी की आवाज बन चुकी हैं।

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पिछले लंबे समय से अंबाला शहर को ऐसे नेता की जरूरत थी जिसके दिल में जनता की इज्जत है और जो जनता के काम चिंता रख कर करता हो और सैलजा सचदेवा जनता की सोच पर खरी उतरी। वीरेश शांडिल्य ने कहा उनका संगठन सैलजा सचदेवा व संदीप सचदेवा के साथ है और निगम के अधिकारी राजनीतिक चापलूसी कर व सत्ता की मलाई खाने की चक्कर में सैलजा सचदेवा व संदीप सचदेवा के स्वाभिमान के साथ खेलने की गलती न करें।

उन्होंने कहा कि निगम में सबसे बड़ा पद मेयर का है और आज सैलजा सचदेवा के पदभार ग्रहण समारोह में निगम कमिश्नर वीरेंद्र लाठर व अन्य अधिकारियों के न आने से अंबाला शहर में भाजपा कमजोर हुई है और नायब सैनी सरकार का गलत संदेश गया कि सरकार के ऊपर अधिकारी हावी हैं। इस मौके पर वीरेश शांडिल्य ने संदीप सचदेवा की माता सविता सचदेवा से भी आशीर्वाद लिया।