मेयर सैलजा सचदेवा पति संग कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिरसा से मिली


मेयर सैलजा सचदेवा पति संग कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिरसा से मिली: अंबाला। (ज्योतिकण): अंबाला शहर की मेयर सैलजा सचदेवा अपने पति भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट संदीप सचदेवा संग भारत के गृह मंत्री अमित शाह के अति विश्वसनिय दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा से उनके कार्यालय में मिले और उन्हें फूलों का गुलदस्ता दिया

पुलिस को छोड़ सिविल प्रशासन बेलगाम

मेरा आसमान एनजीओ असीम गोयल के हारने के बाद अंबाला शहर से गायब

इस मौके पर दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी अंबाला शहर की मेयर सैलजा सचदेवा व उनके पति संदीप सचदेवा का दिल्ली अपने कार्यालय में जोरदार स्वागत किया।

अंबाला शहर की मेयर सैलजा सचदेवा व उसके पति तकरीबन दो घंटे मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ रहे और इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार की जनहित को लेकर खुल कर प्रशंसा की और मनजिंदर सिंह सिरसा को अंबाला आगमन का निमंत्रण दिया जिस पर कैबिनेट मंत्री सिरसा ने कहा कि वह जल्द ही अंबाला शहर मेयर सैलजा सचदेवा के पास आएंगे