मनोज गोयल ने अनिल विज को धाकड़ व हरियाणा का शेर बताया
शिव रंजन
अंबाला। (ज्योतिकण): अंबाला भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी एवं वैश्य समाज में प्रदेश स्तर पर पकड़ रखने वाले मनोज गोयल ने आज हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री एवं वर्तमान बिजली, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज का अंबाला शहर आगमन पर जोरदार स्वागत किया। मनोज गोयल को अनिल विज ने गले लगाया और अनिल विज ने मनोज गोयल को भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता बताया।
ज्योतिकण न्यूज इंडिया में खबर आने के बाद नितिन को उसके दस्तावेज मिले
मेयर ने पटवी प्लांट में भ्रष्टाचार होने का इशारा किया टीम असीम में खलबली
मनोज गोयल ने कहा कि अनिल विज भाजपा के अमूल्य रत्न हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं की जान अनिल विज में बसती है। उन्होंने कहा कि अनिल विज हरियाणा की पौने तीन करोड़ जनता की आवाज हैं। मनोज गोयल ने अनिल विज को दोशाला देकर सम्मानित किया और अनिल विज को हरियाणा का शेर व धाकड़ बताया और कहा कि अनिल विज के दरबार में हरियाणा की 36 बिरादरी को इंसाफ मिलता है। इस मौके पर रामरत्न गर्ग सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।