भाजपा अनिल विज से टकराने की चेष्ठा न करे तो बेहतर: भारतीय जनता पार्टी जब से तीसरी बार हरियाणा में सत्तासीन हुई है तब से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा चाहे मंत्री हो या विधायक अपने आपको बेबस समझ रहे हैं कारण भाजपा हाईकमान को खोजना होगा।
रोहतक में अभय सिंह चौटाला दिखाएंगे 25 सितंबर को अपनी ताकत
नवरात्रों में ही देवियों के प्रति इतनी श्रद्धा क्यों?
अगर भाजपा हाईकमान ने समय रहते हरियाणा भाजपा सरकार की कमियों को दूर न किया तो भारतीय जनता पार्टी फिर 1990 के दौर की पार्टी बन सकती है।
भाजपा को खुशी होनी चाहिए कि आज हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है और 1966 के बाद ऐसा गौरवशाली मौका सिर्फभाजपा को मिला है ऐसे में भाजपा अपने की वफादार सीनियर नेताओं को जो भाजपा को मां समझते हैं उन्हें किसी कीमत पर भी नीचा न दिखाएं जिस ढंग से अंबाला छावनी में सातवीं बार के विधायक एवं लगातार तीसरी बार के मंत्री अनिल विज को नीचा दिखाया जा रहा है और आज सोशल मीडिया का युग है कोई बात किसी से छुपी नहीं है।
एक मिनट में बात करोड़ों लोगों तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचती है। भाजपा हाईकमान इस बात पर चिंतन करे कि कौन लोग अनिल विज को नीचा दिखाने की चेष्टा कर रहे हैं अनिल विज हरियाणा की जनता में नहीं देश की जनता के दिलों में जगह रखते हैं।