गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने चित्रा सरवारा को सम्मानित किया

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने चित्रा सरवारा को सम्मानित किया:अंबाला। (ज्योतिकण): अंबाला छावनी से दो बार वर्तमान बिजली, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के मुकाबले में विधानसभा चुनाव लड़ चुकी चित्रा सरवारा को आज पूरे विश्व में जीओ गीता का प्रचार करने वाले गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने सम्मानित किया। चित्रा सरवारा आज अम्बाला छावनी के अनाज मंडी परागण से 36 वी गीता गोपाल यात्रा का आयोजन में शामिल हुर्इं और गीता गोपाल संस्था द्वारा चित्रा सरवारा को स्वामी ज्ञानानंद से सम्मानित करवाया गया।

मेयर व उनके पति को 27वीं सालगिराह पर बधाई देने वालो का लगा तांता

मुख्यमंत्री नायब सैनी का 1984 सिख दंगों को लेकर बड़ा फैसला

इस मौके पर चित्रा सरवारा ने कहा मुझे गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी व गीता गोपाल संस्था के संस्थापक श्री राकेश मोहन शर्मा (लकी भईया) जी का भी आशीर्वाद प्राप्त करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। और चित्रा सरवारा ने कहा कि गीता स्वामी ज्ञानानंद पूरे देश व विश्व में गीता का प्रसार प्रचार कर रहे हैं सनातन को मजबूत कर रहे हैं। यहां तक चित्रा सरवारा ने कहा स्वामी ज्ञानानंद गरीब परिवारों को राशन वितरण के साथ साथ हजारों पोलियो गस्त विकलांगों बच्चों के आॅपरेशन भी करवा चुके हैं।