डॉ. विजय मल्होत्रा का निधन अंतिम संस्कार में शामिल हुए वीरेश शांडिल्य: डॉ. विजय मल्हौत्रा की रस्म पगड़ी 10 अगस्त दिन रविवार को दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक मॉडल टाऊन स्थित अंबाला क्लब में होगी
ब्रह्मकुमारी बहनों ने शहर के विधायक निर्मल सिंह को राखी बांधी
भौंकने की भाषा कुत्ते समझते हैं हम इंसान है इसलिए स्पष्ट और बेबाक लिखते हैं
अंबाला। (ज्योतिकण): जवाहर नगर निवासी एडवोकेट साहिल वैद्य के मामा डॉ. विजय मल्हौत्रा (76) बुधवार 6 अगस्त को दुखद निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार आज अंबाला शहर के रामबाग में हुआ। डॉ. विजय मल्हौत्रा के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि उनके इकलौते बेटे हिमांशु मल्हौत्रा ने धार्मिक रीति रिवाजों से दी।
इस मौके पर एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य, सर्जन डॉ. शिवित गुप्ता, पार्षद अर्चना छिब्बर, पालिका विहार के पूर्व प्रधान राजिंदर वशिष्ठ, सिल्की वैद्य, शिव रंजन शांडिल्य, एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य भी मौजूद थे। डॉ. विजय मल्हौत्रा अपने पीछे तीन बेटिया विजेता मल्हौत्रा, चेतना बत्रा और निहारिका अरोड़ा सहित हरा भरा परिवार छोड़ गए हैं।
डॉ. विजय मल्हौत्रा के फूल रस्म 8 अगस्त दिन शुक्रवार को सुबह 8 बजे अंबाला शहर के रामबाग में होंगे और डॉ. विजय मल्हौत्रा की रस्म पगड़ी 10 अगस्त दिन रविवार को दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक मॉडल टाऊन स्थित अंबाला क्लब में होगी। डॉ. विजय मल्हौत्रा का इकलौता बेटा हिमांशु मल्हौत्रा आॅस्ट्रेलिया का सिटीजन है।
डॉ. विजय मल्हौत्रा का दामाद विपिन बत्रा अंबाला में ही अंबाला के प्रसिद्ध व्यापारी हैं और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। डॉ. विजय मल्हौत्रा के निधन पर बार एसोसिएशन के प्रधान सतपाल सिंह, अंबाला की मेयर सैलजा सचदेवा, पार्षद व एडवोकेट संदीप सचदेवा, एडवोकेट अशोक वत्स, एडवोकेट सुमित शर्मा ने गहरा दुख व्यक्त किया।