नायब सैनी ने मुख्यमंत्री होते हुए भी हुड्डा के निवास जाकर उनके पांवों छुए: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने छोटे हुड्डा का हाथ भी अपने माथे पर रखकर यह संदेश दिया कि उनके लिए पद नहीं इंसानियत बड़ी
संदीप सचदेवा व संजय लाकड़ा ने पंप का बटन दबाकर लोगों को आश्वस्त किया
रोहतक। (ज्योतिकण): ‘‘होनहार बिरवान के होत चिकने पात’’ यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निवास पर जाकर पांव छूकर आशीर्वाद लेकर साबित की।
रविवार को नायब सैनी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भाभी राजवंती की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए रोहतक पहुंचे थे और वहां पहुंचने पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पांव छूकर उनसे आशीर्वाद लिया और जब सांसद दीपेंद्र हुड्डा को मुख्यमंत्री नायब सैनी मिले तो नायब सैनी ने उनका हाथ पकड़कर अपने माथे से लगा लिया यह सीन देख आस पास खड़े सभी वरिष्ठ नेता नायब सैनी की दरियादिली व नम्रता को देखकर झुक गए।
नायब सैनी ने साबित किया कि पद से बड़ी इंसानियत है और हुड्डा वैसे भी दस साल मुख्यमंत्री रहे और नायब सैनी से 22 साल बड़े हैं और भारतीय संस्कृति में तो अगर एक साल भी बड़ा है तो उसको सम्मान देने की रीति नीति है। जहां नायब सैनी ने समस्त परिवार से मुलाकात की वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भाभी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके आए।
आज पूरे हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हजारों समर्थकों व कांग्रेस विधायकों में एक ही चर्चा है कि नायब सैनी में मुख्यमंत्री होते हुए भी अहंकार नहीं है और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी नायब सैनी को पूरा सम्मान दिया और दीपेंद्र हुड्डा ने भी नायब सैनी का उनके दुख में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया। नायब सैनी ने कल रोहतक में एक पोजिटिव(सकारात्मक) पहल की और आने वाले समय में हरियाणा की राजनीति में नायब सैनी का यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।
