हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अभी भी जोश नहीं आया

हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अभी भी जोश नहीं आया: भले की कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से उदयभान की छुट्टी कर दक्षिण हरियाणा से संबंध रखने वाले पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष और विधानसभा चुनाव होने के एक साल बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा विधानसभा में विपक्ष का नेता बनाया है।

हिन्दु देवी देवताओं के खिलाफ अपशब्द बोलने वाले हरजीत सिंह ने मांगी माफी

वीरेश शाण्डिल्य को इंदिरा गांधी की तरह मौत के घाट उतारने की मिली धमकी

हालांकि नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र संतुलन बनाकर चल रहे हैं कांग्रेसी बनकर काम कर रहे हैं गुटबाजी से ऊपर उठकर काम कर रहे हैं। हालांकि जब वह कांग्रेस अध्यक्ष बने थे तो अधिकतर कांग्रेसी कार्यकर्ता यह मान रहे थे कि राव नरेंद्र भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नजदीकी हैं लेकिन राव नरेंद्र ने वीरेंद्र सिंह डूमरखां की पदयात्रा को कांगे्रस की पदयात्रा घोषित कर राव नरेंद्र ने बड़ा फैसला लिया।

लेकिन भले ही हरियाणा में कांग्रेस अध्यक्ष बन चुका है और भूपेंद्र सिंह हुड्डा विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं लेकिन आज भी हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूत नहीं हुआ

कांग्रेस कार्यकर्ता अभी हिम्मत नहीं जुटा पा रहा इस पर नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को चिंतन करना होगा और राव नरेंद्र सिंह को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ऐसा मूल मंत्र देना होगा जिससे कांगे्रस कार्यकर्ता मजबूत व संगठित हो सके और हरियाणा में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उखाड़ फेंकने के लिए मुहिम तैयार कर सके।

अगर कांगे्रस यह समझ रही है कि उसके पास साढ़े तीन साल पड़े हैं तो यह कांग्रेस की गलतफहमी है उसे भाजपा से सीखना चाहिए भाजपा सत्ता में आते ही अगले पांच साल की तैयारी शुरू कर देती है। अगर राव नरेंद्र सिंह को एक ऐसी मुहिम चलाकर दिखानी होगी जिससे कांगे्रस संगठित हो और कांगे्रस कार्यकर्ताओं का मनोबल मजबूत हो।