राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार में कांग्रेस व गठबंधन की सरकार बनना तय: परी: अंबाला छावनी के कांगे्रस जिलाध्यक्ष परविंदर परी ने कहा कि भाजपा की देश में उलटी गिनती शुरू बिहार में भाजपा की हार तय
अमिताभ बच्चन और दलजीत दोसांझ खालिस्तान के निशाने पर
CBI ने पंजाब के पूर्व DIG भुल्लर पर एक और FIR दर्ज की
परविंदर परी ने दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा श्वेत पत्र जारी कर दें कि भाजपा ने किस प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की देश की एकता और अखंडता के लिए देश की शहादत दी है
भाजपा ने 2014 में सोशल मीडिया पर करोड़ों रूपए खर्च कर देश की जनता को गुमराह कर सत्ता प्राप्त की और आज तक सत्ता के नशे में ईवीएम का अधिकारियों से दुरूपयोग करवाकर भाजपा सत्ता में वापसी करती है अगर यही वैलेट से वोटिंग हो तो राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री हों
अंबाला। (ज्योतिकण): अंबाला छावनी जिला कांगे्रस अध्यक्ष परविंदर सिंह परी ने बिहार दौरे से लौटने के बाद ज्योतिकण से बात करते हुए दावा किया कि बिहार में कांग्रेस और गठबंधन की आंधी चल रही है और देश में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार में कांग्रेस व गठबंधन की सरकार बनना तय है।
परविंदर परी ने कहा कि बिहार की जनता नीतिश कुमार व भाजपा से छुटकारा चाहती है और बिहार की जनता को यह भी समझ आ गया है कि इस बिहार का हित कांग्रेस व तेजस्वी हाथों में सुरक्षित है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष परविंदर परी ने कहा कि बिहार में कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती से नीतिश कुमार को उखाड़ फैंकने के लिए गठबंधन से मिलकर मजबूती से काम कर रहे हैं।
परी ने दावा किया कि बिहार में तो कांग्रेस सत्ता में आ ही रही है लेकिन परी ने दावा किया कि आज देश में भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। और बिहार की हार के बाद भाजपा देश में वजूदहीन हो जाएगी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष परविंदर परी ने कहा कि आज चाहे बिहार हो या देश का कोई भी राज्य अब जनता यह कहने लग गई है कि कांगे्रस ही इस देश में आम आदमी को मजबूत कर सकती है।
आम आदमी का सुरक्षा कवच बन सकती है जबकि भाजपा अंबानी, अडानी की पार्टी है भाजपा किसान विरोधी है, भाजपा दलित विरोधी है भाजपा व्यापारी विरोधी है। परविंदर परी ने दावा किया कि भाजपा मैरिट के आधार पर नहीं बल्कि ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी कर सत्ता में आती है।
परविंदर परी ने कहा कि राहुल गांधी की हजारों किलोमीटर की पैदल यात्रा ने देश में कांगे्रस को मजबूत किया और अब जनता यह कहने लगी है कि आजादी की लड़ाई से लेकर आतंकवाद के खिलाफ कांग्रेस ने लड़ाई लड़ी है, कांग्रेस ने कुर्बानियां दी है और आतंकवाद के खिलाफ लड़ते हुए कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के रूप में इंदिरा गांधी, राजीव गांधी व पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की शहादत दी है।
परविंदर परी ने दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा श्वेत पत्र जारी कर दें कि भाजपा ने किस प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की देश की एकता और अखंडता के लिए देश की शहादत दी है।
अंबाला छावनी के कांगे्रस के जिलाध्यक्ष व हरियाणा के युवाओं में जबरदस्त पकड़ रखने वाले परविंदर परी ने कहा कि भाजपा ने 2014 में सोशल मीडिया पर करोड़ों रूपए खर्च कर देश की जनता को गुमराह कर सत्ता प्राप्त की और आज तक सत्ता के नशे में ईवीएम का अधिकारियों से दुरूपयोग करवाकर भाजपा सत्ता में वापसी करती है अगर यही वैलेट से वोटिंग हो तो राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री हों।