मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बढ़ाया मेयर सैलजा सचदेवा का कद

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बढ़ाया मेयर सैलजा सचदेवा का कद: आज सैलजा सचदेवा की ज्योतिकण से बात हुई तो उन्होंने दो टूक कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी हरियाणा की पौने तीन करोड़ जनता के सेवक हैं और उनका गृह जिला अंबाला है और उन्हें गर्व है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के गृह जिला की पहली भाजपा की मेयर हैं’’

नेशनल हाईवे के अधिकारी नितिन गडकरी की आंखों में झोंक रहे हैं धूल

संदीप सचदेवा ने असीम गोयल के मुकाबले अपनी लकीर जनता में लंबी की

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बढ़ाया मेयर सैलजा सचदेवा का कद
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बढ़ाया मेयर सैलजा सचदेवा का कद

 

अंबाला। (ज्योतिकण): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी गधे, घोड़े, हाथी की परख जानते हैं और गधे को गधे वाला सम्मान और हाथी को हाथी वाला सम्मान देना जानते हैं। इसी काब्लियत के कारण वह आज हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं। कल दिन सोमवार को हरियाली तीज पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी अंबाला आए हुए थे इस अवसर पर उन्होंने कई नई परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया और उनके साथ हरियाणा के बिजली, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज, मंत्री श्रुति चौधरी, मंत्री राजेश नागर व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली मौजूद थे।

नायब सैनी ने अंबाला शहर आगमन पर अंबाला शहर की पहली महिला भाजपा की पहली मेयर सैलजा सचदेवा को खूब सम्मान दिया, उनका रूतबा बढ़ाया और प्रशासन में उनका रूतबा सौ गुना मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बढ़ाने का काम किया। सैलजा सचदेवा के बतौर मेयर कार्याें की तारीफ की और उनकी मांगों को जल्द लागू करने के आदेश दिए। फिलहाल अंबाला शहर में मेयर का रूतबा मुख्यमंत्री नायब सैनी के दौरे के बाद बढ़ गया है और अंबाला शहर के निगम अधिकारियोयं के हाथ पांव फूल गए हैं।

कुछ अधिकारियों के दिमाग में गलत फहमी घूम रही थी कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी असीम गोयल के दबाव में मेयर सैलजा सचदेवा से दूरी बनाए हुए हैं लेकिन कल अंबाला शहर में तीज का राज्यस्तरीय कार्यक्रम था जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्पष्ट संकेत दे दिए कि वह अंबाला शहर की मेयर सैलजा सचदेवा का पूरा सम्मान करते हैं और असीम गोयल व उसके गुर्गों ने जो शहर में यह भ्रम फैलाया हुआ था कि अंबाला का प्रशासन उसकी जेब में है वह भ्रम भी कल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी लोगों का दूर कर चुके हैं।

फिलहाल हरियाली तीज राज्य स्तरीय समारोह अंबाला हुआ और इससे अंबाला शहर की मेयर सैलजा सचदेवा का कद बढ़ा है और निगम के अधिकारी व कर्मचारी अब सैलजा सचदेवा से भयभीत हैं। आज सैलजा सचदेवा की ज्योतिकण से बात हुई तो उन्होंने दो टूक कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी हरियाणा की पौने तीन करोड़ जनता के सेवक हैं और उनका गृह जिला अंबाला है और उन्हें गर्व है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के गृह जिला की पहली भाजपा की मेयर हैं।

सैलजा सचदेवा ने कहा कि वह भाजपा की एक कार्यकर्ता हैं और उनके पति संदीप सचदेवा की भारतीय जनता पार्टी में 30 साल की दिन रात की मेहनत के चलते उन्हें अंबाला शहर से देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने मेयर का चुनाव लड़वाया और सैलजा सचदेवा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के साथ साथ नायब सैनी उनके अंबाला जिला से हैं और उनके बड़े भाई की तरह हैं।