चेयरमैन करनैल सिंह गरीब का निधन: शांडिल्य ने व्यक्तिगत नुकसान बताया: अंबाला। (ज्योतिकण): समाजसेवी व सिखी का भारत में ही नहीं पूरे विश्व में प्रचार करने वाले गुरूनानक इंटरनेशनल मिशन के चेयरमैन करनैल सिंह गरीब का आज दुखद निधन हो गया जैसे ही उनके निधन की सूचना आई तो उनके निवास पर सैंकड़ों लोग पहुंचे और कुछ उनके साथियों ने तो उनके फोन पर बात करनी चाही क्योंकि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि करनैल सिंग गरीब नहीं रहे।
अभय सिंह चौटाला का बड़ा ब्यान: हरियाणा में गुंडागर्दी को सरकार का संरक्षण
मेयर ने 8 अप्रैल को 79 कर्मचारियों को नियमित करनेका एजेंडा पास किया था
करनैल सिंह गरीब एक सादगी का जीवन जीते थे उनमें नम्रता फलदार पेड़ वाली थी और ज्ञान का भंडार थे और सैंकड़ों गरीब लड़कियों की शादी की और कोरोना काल में कई राज्यों में लंगर लगाने का काम करनैल सिंह गरीब के संगठन ने किया।
एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने करनैल सिंह गरीब के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और इसे अपना व्यक्तिगत नुकसान बताया क्योंकि उन्होेंने हमेशा आतंकवाद के खिलाफ उनकी मुहिम को मजबूत किया। आज वीरेश शांडिल्य ने कुछ चित्र भी करनैल सिंह गरीब के साथ मीडिया में जारी की।