ब्रह्मकुमारी बहनों ने शहर के विधायक निर्मल सिंह को राखी बांधी

ब्रह्मकुमारी बहनों ने शहर के विधायक निर्मल सिंह को राखी बांधी: अंबाला। (ज्योतिकण): हरियाणा सरकार में दो बार मंत्री रहे व वर्तमान अंबाला शहर से कांग्रेस विधायक निर्मल सिंह को आज ब्रह्मकुमारी बहनों ने राखी बांधी, फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और स्मृति चिन्ह देकर निर्मल सिंह को सम्मानित किया और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर निर्मल सिंह ने भी ब्रह्मकुमारियों से आशीर्वाद ग्रहण किया और कहा कि ब्रह्मकुमारियों का मिशन राष्ट्र की संस्कृति के लिए मील पत्थर है।

भौंकने की भाषा कुत्ते समझते हैं हम इंसान है इसलिए स्पष्ट और बेबाक लिखते हैं

कौन है ये रितेश गोयल जो बीजेपी को जेब में रखने का संदेश दे रहा है

ब्रह्मकुमारी बहनों ने शहर के विधायक निर्मल सिंह को राखी बांधी
ब्रह्मकुमारी बहनों ने शहर के विधायक निर्मल सिंह को राखी बांधी
ब्रह्मकुमारी बहनों ने शहर के विधायक निर्मल सिंह को राखी बांधी
ब्रह्मकुमारी बहनों ने शहर के विधायक निर्मल सिंह को राखी बांधी

 

ब्रह्मकुमारियों का मिशन समाज को जोड़ने का है और कई दशकों से वह इनके कार्याें को देख रहे हैं और हमेशा इनका आशीर्वाद उन्हें मिला है। पूर्व राजस्व मंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि समाज को यह बहनें जोड़ रही हैं जो संस्कृति प्रदूषित हो रही है उसे पूरे देश में बचाने की मुहिम छेड़े हुए हैं। निर्मल सिंह ने कहा कि अंबाला का भाग्य है कि यहां भी ब्रह्मकुमारियों का आश्रम है।