असीम गोयल ने मेयर सैलजा सचदेवा को कमजोर करने में लगा दी पूरी ताकत

असीम गोयल ने मेयर सैलजा सचदेवा को कमजोर करने में लगा दी पूरी ताकत: असीम गोयल को भाजपा की पहली मेयर सैलजा सचदेवा इसलिए जहर दिखाई लगी कि उसने भाजपा का प्रचार करना शुरू कर दिया वह टीम असीम गु्रप का हिस्सा नहीं बनी यही कारण है कि असीम गोयल ने 195 दिन से सैलजा सचदेवा को निगम में नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी

असीम गोयल को भाजपा ने तीन बार टिकट दिया आज वही असीम गोयल भाजपा की सरकार का दुरूपयोग कर अपनी ही भाजपा की पहली मेयर को नीचा दिखा रहा है

राहुल गांधी जी अगर यही करना था तो फिर साल क्यों लगा दिया?

गृह मंत्री अमित शाह नायब सैनी की मौजूदगी में अनिल विज की पीठ थपथपा गए

अंबाला। (ज्योतिकण): जिस भाजपा ने एक साधारण कार्यकर्ता असीम गोयल को 2014 में पार्टी ने विधानसभा का टिकट दिया और मोदी लहर में असीम गोयल जीत गया और उसके बाद असीम गोयल ने अंबाला में एक अलग धड़ा भाजपा के खिलाफ ही खड़ा करना शुरू कर दिया यही नहीं असीम गोयल ने अपनी पत्नी के माध्यम से भाजपा के सामांतर मेरा आसमान एनजीओ असीम गोयल के प्रचार के लिए खड़ा कर दिया जिसमें करोड़ों रूपए का फंड इक्ट्ठा हुआ।

सही अमाऊंट तो असीम गोयल या उसकी पत्नी या उसका भाई रितेश गोयल ही बता सकता है लेकिन असीम गोयल को जिस भाजपा ने 2014 में विधानसभा का टिकट दिया आज वही असीम गोयल अंबाला शहर में भाजपा की जड़ें खोद टीम असीम व मेरा आसमान एनजीओ को भाजपा के समांतार खड़ा कर रहा है यही नहीं जो भी भाजपा का नेता सिर उठाता है या फिर असीम के दरबार में जाकर उसका चाटूकार नहीं बनता और पार्टी का वफादार बनता है उसकी अंबाला में कोई सुनवाई नहीं होती।

अब तो हालात यह हो गए कि असीम गोयल ने अपनी ही भाजपा की पहली मेयर सैलजा सचदेवा जो आज से 195 दिन पहले भारी बहुमत से जीत कर नगर निगम में पहुंची थी और भाजपा ने बहुत सोच समझ कर सैलजा सचदेवा का मेयर उम्मीदवार के लिए चयन किया था लेकिन असीम गोयल को भाजपा की पहली मेयर सैलजा सचदेवा इसलिए जहर दिखाई लगी कि उसने भाजपा का प्रचार करना शुरू कर दिया वह टीम असीम गु्रप का हिस्सा नहीं बनी यही कारण है कि असीम गोयल ने 195 दिन से सैलजा सचदेवा को निगम में नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

भाजपा में कुछ ऐसे छुटभइया नेता अपने साथ लगा लिए जो समय समय पर मीडिया में आकर भाजपा की अंबाला शहर की पहली मेयर को नीचा दिखाने का काम कर रहे हैं यही नहीं मार्च 2025 में जब सैलजा सचदेवा नगर निगम में पदभार ग्रहण करने गई तो असीम गोयल के इशारे पर निगम कमीश्नर सहित दीपक सूरा जैसे अधिकारियों ने भाजपा की पहली मेयर को नीचा दिखाया और असीम गोयल और टीम असीम ने 195 दिन में भाजपा की ही मेयर को नीचा दिखाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जबकि खुद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी सैलजा सचदेवा का प्रचार करने पहुंचे थे।

आखिर यह भाजपा में चल क्या रहा है या फिर भाजपा हाईकमान ने असीम गोयल के नाम ही अंबाला शहर भाजपा का 99 साला पट्टा करवा दिया। मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली

असीम गोयल ने मेयर सैलजा सचदेवा को कमजोर करने में लगा दी पूरी ताकत
असीम गोयल ने मेयर सैलजा सचदेवा को कमजोर करने में लगा दी पूरी ताकत

कि जिस असीम गोयल को भाजपा ने तीन बार टिकट दिया आज वही असीम गोयल भाजपा की सरकार का दुरूपयोग कर अपनी ही भाजपा की पहली मेयर को नीचा दिखा रहा है।

और 195 दिन में असीम गोयल ने नगर निगम के अधिकारियों को दो टूक आदेश दिए हुए हैं कि सैलजा सचदेवा का कोई काम नहीं करना इसका मतलब रक्षक ही भक्षक बन रहे हैं बाढ़ ही खेत को खा रही है।