अंबाला में भाजपा का हाल असीम गोयल ने कांग्रेस से भी बदत्तर कर दिया

अंबाला में भाजपा का हाल असीम गोयल ने कांग्रेस से भी बदत्तर कर दिया: जिन गलतियों की वजह से कांग्रेस लगातार तीसरी बार सत्ता से बाहर है चाहे वो केंद्र सरकार हो या हरियाणा सरकार कांग्रेस में जब से अनुशासन खत्म हुआ कांग्रेस सरकारों से नहीं अपने पारंपरिक वोटरों से भी दूर होती चली गई और

आज हरियाणा में तो कांग्रेस की स्थिति यह है कि कई वर्षों से कांग्रेस का संगठन ही कांग्रेस के नेता नहीं बना पाए हालांकि इसको लेकर जून महीने में कांगे्रस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी चंडीगढ़ में बैठक ले चुके हैं।

कालका से विधायक शक्ति रानी शर्मा मेयर को आशीर्वाद देने पहुंची

अम्बाला एसपी भय फैलाने वालों व कानून हाथ में लेने वालों को माफी नहीं देते

लेकिन जो चीजें कांगे्रस में थी जिनके कारण कांग्रेस खत्म होती चली गई अब वही चीजें भाजपा में दिखने लगी जिस भाजपा को मोदी व अमित शाह की जोड़ी ने आज पूरे हिन्दुस्तान में मजबूत किया लेकिन उस भाजपा को कमजोर करने में उसी के नेताओं ने साजिशें शुरू कर दी और आज हरियाणा में भाजपा भी कांग्रेस की तरह गुटबाजी का शिकार है हां, भाजपा की गुटबाजी मोदी व अमित शाह के डर से अभी खुले आम नहीं है क्योंकि सत्ता का भय भी सताता है लेकिन अंबाला शहर में भाजपा की गुटबाजी अब खुले आम नजर आने लगी है और भाजपा को वो लोग कमजोर कर रहे हैं

जिन्हें भाजपा दो बार विधायक बना चुकी है और लगातार तीन बार टिकट दे चुकी है। वह नाम कोई और नहीं अंबाला शहर के पूर्व विधायक असीम गोयल हैं जिन्होंने अंबाला में भाजपा नाम की चीज को खत्म कर असीम गोयल एंड पार्टी और टीम असीम को आगे कर भाजपा का विकल्प बन रहे हैं और बीती 11 जुलाई को अंबाला शहर की मेयर सैलजा सचदेवा ने अपने नवनिर्मित दफ्तर का उद्घाटन किया था लेकिन उस उद्घाटन में भाजपा के जिला अध्यक्ष सहित पूर्व मंत्री असीम गोयल, भाजपा के पार्षद व सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर नदारद रहे और टीम असीम ने अंबाला में यह संदेश दिया कि उसे बीजेपी संगठन का कोई भय नहीं।