अभय सिंह चौटाला का बड़ा ब्यान: हरियाणा में गुंडागर्दी को सरकार का संरक्षण: अंबाला। (ज्योतिकण): भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री के पोते एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के बेटे एवं इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा में नायब सैनी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि हरियाणा में बढ़ रही गुंडागर्दी को सरकार का संरक्षण है वर्ना मुख्यमंत्री कहे और अपराध न रूके।
अपने विरोधी से कभी भी डरना नहीं चाहिए
दौर कोई भी हो अनिल विज का डंडा हमेशा मजबूत रहा है
तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों के लिए विधानसभा से इस्तीफा देने वाले देश के पहले विधायक बन चुके अभय सिंह चौटाला पद को ठोकर मारकर किसानों के लिए आर पार की लड़ाई के लिए खड़े हो गए थे आज उसी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नहीं चाहते कि गुंडागर्दी रूके और जो अपराध हो रहे हैं उन्हें किसी न किसी रूप में सरकार का संरक्षण है।
पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला जो बेबाक ब्यानों के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं यह ब्यान देकर हरियाणा में नायब सैनी सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अभय सिहं चौटाला यहीं चुप नहीं हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी श्वेत पत्र जारी करें कि क्या हरियाणा पुलिस उनकी नहीं सुन रही आए दिन प्रदेश में हत्याएं हो रही है और मुख्यमंत्री के पास ही गृह विभाग है ब्यान देने से अपराध और अपराधी खत्म नहीं हो सकते अभय सिंह चौटाला ने नायब सैनी सरकार के खिलाफ हरियाणा की पौने तीन करोड़ जनता के समर्थन में बड़ा ब्यान दिया
निश्चित तौर पर अभय सिंह चौटाला के इस ब्यान से हरियाणा में नायब सैनी सरकार की छवि आम जनता में खराब हो सकती है। ज्ञात रहे गत दिनों इनेलो सुप्रीमों अभय सिंह चौटाला ने ब्यान दिया था कि उन्हें एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनाएं अगर हरियाणा में कोई अपराध कर जाए।