जेल मंत्री डॉ.अरविंद शर्मा के आदेशों को हवा में उड़ा दिया जेल अधीक्षक ने: जेल मंत्री ने जेल अधीक्षक को पूछा कि क्या हाईकोर्ट ने रोड बंद रहने का आदेश जारी किया हुआ है जिस पर जेल अधीक्षक ने कहा कि हाईकोर्ट की तरफ से कोई जेल रोड बंद करने का आदेश नहीं है जिस पर जेल मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने तुरंत जेल रोड जो सेक्टर 1 को जा रहा है उसे खोलने के आदेश दिए लेकिन आज डेढ़ महीना बीत जाने के बाद भी जेल अधीक्षक सतविंदर गोदारा ने अपने ही विभाग के जेल मंत्री के आदेशों को लागू नहीं किया
राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार में कांग्रेस व गठबंधन की सरकार बनना तय: परी
अमिताभ बच्चन और दलजीत दोसांझ खालिस्तान के निशाने पर
अंबाला। (ज्योतिकण): हरियाणा के जेल मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा को तकरीबन डेढ़ महीना पहले सेक्टर 1 निवासियों का एक शिष्ट मंडल मिला था और मांग की थी कि अंबाला के जेल अधीक्षक सतविंदर गोदारा ने गैर कानूनी तरीके से अंबाला सेंट्रल जेल की रोड जो सेक्टर 1 को जा रही है उसे बंद किया हुआ है

जबकि उस रोड पर सैर करने के लिए कोई मनाही नहीं है और न ही इस रोड को ब्लॉक करने के लिए हरियाणा सरकार ने कोई आदेश जारी किया हुआ है।
सैंकड़ों लोगों की समस्या को देखते हुए जेल मंत्री अरविंद शर्मा ने अंबाला के जेल अधीक्षक सतविंदर गोदारा से बात की और पूछा कि उसने अंबाला सेंट्रल जेल की रोड को किसके आदेश पर ब्लॉक किया हुआ है और जेल मंत्री ने सेक्टर 1 को जाने वाली जेल रोड को तुरंत खोलने के सतविंदर गोदारा को फोन पर आदेश दिए।
हालांकि सतविंदर गोदारा ने मंत्री अरविंद शर्मा को बताया कि जेल की रोड का मामला पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इस पर जेल मंत्री ने जेल अधीक्षक को पूछा कि क्या हाईकोर्ट ने रोड बंद रहने का आदेश जारी किया हुआ है
जिस पर जेल अधीक्षक ने कहा कि हाईकोर्ट की तरफ से कोई जेल रोड बंद करने का आदेश नहीं है जिस पर जेल मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने तुरंत जेल रोड जो सेक्टर 1 को जा रहा है उसे खोलने के आदेश दिए लेकिन आज डेढ़ महीना बीत जाने के बाद भी जेल अधीक्षक सतविंदर गोदारा ने अपने ही विभाग के जेल मंत्री के आदेशों को लागू नहीं किया
मतलब स्पष्ट है कि भाजपा सरकार में अफसरशाही मंत्रियों पर भारी पड़ रही है जब मंत्री अपने ही विभाग के अधिकारियों को आदेश नहीं दे सकते तो फिर कैसे मंत्री अपने विभागों में अपनी इज्जत मैंनटेंन कर पाएंगे।
आखिर सतविंदर गोदारा ने आज तक अपने ही जेल के मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के डेढ़ महीने पुराने आदेशों को क्यों नहीं माना, क्यों जेल रोड नहीं खोली? हरियाणा के जेल मंत्री को फिर अंबाला सेक्टर 1 निवासी समय मांग रहे हैं और अबकी बार सेक्टर 1 निवासी जेल अधीक्षक की शिकायत लिखित में देंगे क्योंकि जेल रोड गैर कानूनी तरीके से बंद होने से सेक्टर 1 निवासियों को भारी दिक्कतों को झेलना पड़ रहा है जबकि यह जेल रोड दशको से खुली है।