बिहार में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनना तय: अनुभव अग्रवाल: अंबाला। (ज्योतिकण): भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्र सरकार में चेयरमैन रहे अनुभव अग्रवाल ने ज्योतिकण से बात करते हुए कहा कि बिहार में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की स्पष्ट बहुमत से सरकार बनना तय है।
संजय लाकड़ा का बड़ा ब्यान: 6 महीने के लिए हरियाणा अनिल विज को दे दो
अंबाला शहर की राजनीति में भाजपा को असीम गोयल ने किया टांय टांय फिस
बिहार की जनता यह फैसला ले चुकी है कि भाजपा व नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बुलंदियों को छू रहा है। भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष अनुभव अग्रवाल ने कहा कि आज बिहार में नारा है भाजपा का हाथ गरीब के साथ, भाजपा का हाथ आम आदमी के साथ।
अनुभव अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने बिहार में कई जगह अपने उद्योग जगत से जुड़े लोगों से बैठकें की लोगों में भाजपा को लाने का उत्साह है। आज भाजपा एक संगठन या पार्टी नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक सुरक्षा कवच बन चुकी है।
अनुभव अग्रवाल ने कहा यूपीए के पास भाजपा को कोसने के इलावा कुछ नहीं है। बिहार की नहीं देश की जनता जान चुकी है कि मोदी ने देश के अंतिम नागरिक को 2014 से आगे लाने का काम किया।
आज भाजपा की सरकार में न तो कोई इलाज के अभाव से मर रहा है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा जन जन तक पहुंच रहा है और बेटियों को मोदी सरकार में सम्मान मिल रहा है।
1947 के बाद अंगे्रजो के कानून से देश चल रहा था लेकिन मोदी के नेतृत्व में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने आजाद भारत को अपना कानून दिया जो आज गर्व की बात है। भाजपा के नेता अनुभव अग्रवाल ने कहा आज भाजपा की लहर चल रही है।