संजय लाकड़ा का बड़ा ब्यान: 6 महीने के लिए हरियाणा अनिल विज को दे दो: अंबाला। (ज्योतिकण): भारतीय जनता पार्टी के तेजतर्रार वरिष्ठ नेता एवं ओबीसी समाज से आने वाले संजय लाकड़ा ने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व को बड़ी सलाह देते हुए कहा कि या तो 6 महीने के लिए हरियाणा पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को सौंप दो, नाश करवाना तो थारी मर्जी।
अंबाला शहर की राजनीति में भाजपा को असीम गोयल ने किया टांय टांय फिस
ADGP मामले मे हजारों कांग्रेसियों का बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
भाजपा के नेता संजय लाकड़ा के बारे में हरियाणा में एक बात चर्चित है कि वह बेखौफ बोलते हैं, सच बोलते हैं, समय जो चाहता है वो बोलते हैं। आज ज्योतिकण से बात करते हुए संजय लाकड़ा ने कहा कि उन्होंने बहुत सोच समझ कर यह बात कही कि अनिल विज को हरियाणा 6 महीने के लिए ट्रायल के आधार पर दे दो भय व भ्रष्टाचार अगर जड़मूल से खत्म न हो जाए।

संजय लाकड़ा ने कहा कि आज जिस तरह दलित आईपीएस वाई पूरण कुमार की आत्महत्या मामले में जो भाजपा की छवि खराब की जा रही है उससे भाजपा का वो कार्यकर्ता दुखी है जो भाजपा को मां मानता है। संजय लाकड़ा ने कहा कि 6 अक्तूबर को एडीजीपी वाई पूरण कुमार ने डीजीपी हरियाणा सहित कई आईपीएस अधिकारियों का नाम लेकर आत्महत्या कर सुसाईड नोट छोड़ा था।
अगर नायब सैनी सरकार चाहती तो 24 घंटे के अंदर 7 अक्तूबर को ही डीजीपी हरियाणा व रोहतक के पूर्व एसपी को बदल सकती थी आज पूरे देश में जब वाई पूरण कुमार आत्महत्या तूल पकड़ चुका है और देश में प्रदर्शन हो रहे हैं, उस दबाव में आकर अगर डीजीपी को लंबी छुट्टी भेजा गया जबकि एक पब्लिक सर्वेंट डीजीपी का भाजपा सरकार पर क्या दबाव हो सकता था।
भाजपा के तेजतर्रार व सचकैनिया संजय लाकड़ा ने कहा वह अनिल विज को हरियाणा सौंपने की मांग किसी चमचागिरी के तहत नही बल्कि अपने विवेक से कर रहे हैं बतौर गृह मंत्री अनिल विज ने हरियाणा की 36 बिरादरी को इंसाफ देने का काम किया। यही नहीं सर्दी, गर्मी आधी आधी रात तक खुले दरबार लगाकर भाजपा की छवि को बुलंदियों पर पहुंचाया।
संजय लाकड़ा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व देश के गृह मंत्री अमित शाह जो राम लक्ष्मण की जोड़ी है जिन्होंने भाजपा को आज पूरी दुनिया में आसमान की बुलंदियों पर पहुुंचाया व हरियाणा की पौने तीन करोड़ जनता की भावनाओं के बारे में जाने कि हरियाणा किस नेता के हाथ में सुरक्षित होगा।
अनिल विज सातवीें बार के विधायक हैं और हरियाणा के भाजपा के ऐसे पहले नेता हैं जो लगातार तीसरी बार कैबिनेट मंत्री बने हैं बिना लाग लगाव के संजय लाकड़ा ने कहा कि अनिल विज हरियाणा की जनता के लिए सुरक्षा कवच साबित होंगे अगर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 महीने के लिए उन्हें हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाते हैं।
संजय लाकड़ा ने कहा कि अनिल विज एक नेता नहीं एक संस्थान हैं और जनता की सेवा नर सेवा नारायण सेवा के सिद्धांत पर करते हैं ऐसा नहीं कि 8 दिन से एक एडीजीपी रैंक के अधिकारी की आत्महत्या मामले में मुख्यमंत्री डीजीपी को नहीं बदल पाए। यहां से कार्यक्षमता का पता चलता है।