हरियाणा की पौने तीन करोड़ जनता भाजपा को कोस रही है: पवन अग्रवाल: अंबाला। (ज्योतिकण): अंबाला जिला शहरी अध्यक्ष पवन अग्रवाल डिम्पी ने भाजपा पर आक्रामक होते हुए कहा कि आज हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, राम नाम की लूट पड़ी हुई है, हरियाणा में भय व भ्रष्टाचार का राज है और प्रदेश के पौने तीन करोड़ लोग आज भाजपा सरकार को कोस रहे हैं।
नाबालिग वाहन चलाएंगे तो अभिभावकों पर होगी कार्रवाई: एसपी अम्बाला
क्या निगम का DMC अंबाला शहर की जनता में गब्बर बन दहशत फैला रहा है?
अंबाला जिला कांग्रेस के प्रधान पवन अग्रवाल ने कहा कि आज हरियाणा की जनता कांगे्रस को सत्ता में न लाकर पछता रही है और आज हरियाणा में जंगल राज जैसी स्थिति है यहां तक भाजपा सरकार में विधायक और मंत्री भी खुश नहीं हैं।
खुद हरियाणा के सबसे सीनियर मंत्री अनिल विज ट्वीट कर रहे हैं कि अंबाला छावनी में कुछ लोग समांनांतर भाजपा चला रहे हैं जिनको ऊपर वालों का आशीर्वाद प्राप्त है।
कांग्रेस प्रधान पवन अग्रवाल ने कहा जब भाजपा का सबसे सीनियर विधायक व सीनियर मंत्री ही अपनी सरकार से परेशान है तो आम जनता का क्या हाल होगा अंदाजा लगाया जा सकता है। पवन अग्रवाल डिम्पी ने कहा कि भाजपा 5 साल नहीं चलेगी और अपने ही वजन में गिर जाएगी और पवन अग्रवाल डिम्पी ने दावा किया कि आने वाला समय चाहे केंद्र हो या राज्य कांग्रेस का है।