राहुल गांधी 2029 में देश के PM होंगे देश की जनता ले चुकी है फैसला: परी

राहुल गांधी 2029 में देश के PM होंगे देश की जनता ले चुकी है फैसला: परी: कांगेस का तो दशको पुराना नारा है पूरे भारत से नाता है सरकार चलाना आता है

SP अंबाला ने सब इंस्पेक्टर को बलदेव नगर थाना के SHO पद से हटाया

क्या चीज है DMC दीपक सूरा जो कर रहा है भाजपा की जड़ों को खोखला

अंबाला। (ज्योतिकण): अंबाला छावनी कांग्रेस के जिला प्रधान व 2024 विधानसभा चुनावों में अंबाला छावनी से अनिल विज के खिलाफ कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ चुके परविंदर परी ने आज अपने निवास पर पत्रकार वार्ता की।

इससे पहले उन्होंने अपने डिफेंस कॉलोनी निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली और बैठक में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष परविंदर परी ने कहा कि जो अंबाला छावनी में बारिश ने नुकसान किया है

उसका बड़ा दुख है चाहे वह व्यापारी है, किसान है, आम आदमी है, राज्य सरकार ने नुकसान के मुताबिक उन्हें तुरंत मुआवजा दे और अंबाला छावनी इंडस्ट्री एरिया में बाढ़ के पानी से जितनी भी मशीनरी का नुकसान हुआ राज्य सरकार उसका मुआवजा दे

और किसानों को उनके फसल की जानवरों के मौत पर मुआवजा राशि जारी करे और कांग्रेस इस नुकसान में अंबाला छावनी की जनता के साथ खड़ी है और परविंदर परी ने कहा कि 2029 में कांग्रेस सरकार बनना तय है और हरियाणा में व देश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए जनता मन बना चुकी है और 2029 में कांगे्रस सरकार आने पर अंबाला छावनी को बाढ़ मुक्त किया जाएगा।

कांगे्रस के जिला छावनी के अध्यक्ष परविंदर परी ने दावा किया है कि आज राहुल गांधी देश में तेजी से मोदी का विकल्प बन रहे हैं और 2029 में देश की जनता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का मन ही नहीं फैसला ले चुकी है।

परविंदर परी ने कहा कि देश की जनता यह मान चुकी है कि अगर आम आदमी का हाथ किसी के हाथ में सुरक्षित है तो वह भाजपा नहीं कांग्रेस है। परी ने कहा कि कांगेस का तो दशको ंपुराना नारा है पूरे भारत से नाता है सरकार चलाना आता है। परी ने दावा किया कि आज विपक्ष के नेता राहुल गांधी का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित समूची भाजपा के पास नहीं है।