मेयर को कमजोर करने की बड़ी साजिश

मेयर को कमजोर करने की बड़ी साजिश: अंबाला शहर नगर निगम की भाजपा मेयर सैलजा सचदेवा के साथ उन्हीं की भाजपा सरकार में सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा और नगर निगम के अधिकारी मेयर सैलजा सचदेवा की जड़ों को काट कर उन्हें कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं।

कान का कच्चा कभी तरक्की नहीं कर सकता

डीजीपी हरियाणा की बात क्या हरियाणा के एसएचओ सुनते हैं?

भारतीय जनता पार्टी को यह नहीं भूलना चाहिए कि खरबूजा छूरी पर गिरे या छूरी खरबूजे पर कटना हर हाल में खरबूजे ने है इसलिए भारतीय जनता पार्टी हाईकमान को मेयर सैलजा सचदेवा को नगर निगम में कमजोर करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ा संज्ञान लेते हुए उन अधिकारियों को छठीं का दूध याद करवाना चाहिए क्योंकि अधिकारी किसी के नहीं होते।

अधिकारियों के बारे में कहा जाता है जिसकी सरकार उसका करतार। अधिकारी तो डंडे और भैंस का रिश्ता है जिसके हाथ में डंडा उसकी भैंस। जब तक सरकार है तब तक अधिकारी हुक्म मानता है इसलिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी जिनका जिला अंबाला है वह किसी कीमत पर भी अंबाला शहर की भाजपा की पहली मेयर को कमजोर न होने दें।

सैलजा सचदेवा ने भाजपा का कद लोगों में बढ़ाया है लेकिन अब ऐसा लगता है असीम गोयल के इशारे पर मेयर सैलजा सचदेवा को कमजोर करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सरकार बिजली की तरह टूटें ताकि भाजपा मजबूत रहे।