अंबाला शहर का निगम कब होगा भ्रष्टाचार मुक्त? अंबाला शहर का नगर निगम पूरे हरियाणा में बदनाम है। अंबाला शहर का नगर निगम गलत को ठीक और ठीक को गलत करने के लिए जाना जाता है। अंबाला शहर का नगर निगम सिर्फतभी सुनता है जब जेब गर्म हो जाती है
सरकारें बदले की भावना कब छोड़ेंगी?
छेड़ कर देख लो आज भी अनिल विज में करंट 440 वाट का ही है
आखिर अंबाला शहर का नगर निगम कभी अपनी छवि ईमानदार वाली बनाएगा? हरियाणा के लोकल बॉडी मंत्री विपुल गोयल एक ईमानदार मंत्री हैं जिनमें कुछ करने का जजबा है जो जनता की सुनते हैं
और जनता का हर काम प्राथमिकता से हो यह विपुल गोयल की सोच है लेकिन अंबाला शहर निगम के अधिकारी विपुल गोयल की भी नहीं सुनते और मनमर्जी पर अडिग हैं चंद दलाल हैं जो नगर निगम को चला रहे हैं निगम चाहे जो ऐसी ऐसी एनडीसी दे सकता है जो जगह ही न हो तो आखिर ऐसे नगर निगम का सुधार कौन करेगा?
अंबाला शहर की मेयर सैलजा सचदेवा ने निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ी थी और गत दिनों लोकल बॉडी विभाग के निदेशक को पत्र लिखते हुए गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे लेकिन बाढ़ ही खेत को खा रही है जो ऊपर शिकायत सुनता है जब वही शामिल हो जाए तो फिर भ्रष्टाचार को कौन रोकेगा?