मेयर सेलजा सचदेवा ने की संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा से भेंट: (अम्बाला ) भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश के संगठन महामंत्री श्री फणीन्द्रनाथ शर्मा से आज अम्बाला की मेयर श्रीमती सेलजा सचदेवा ने भाजपा जिला कार्यालय “अम्ब कमल” में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री जगमोहन लाल कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बलदेव नगर SHO के क्षेत्र में गुंडों का हुडदंग: 22 साल के युवक की टांग तोड़ी
भेंट के दौरान शहर के विकास कार्यों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा जनहित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। संगठन महामंत्री श्री शर्मा ने नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और पार्टी संगठन की मजबूती के लिए निरंतर संवाद और सहयोग बनाए रखने पर बल दिया।