मेयर के नवनिर्मित दफ्तर में तमाम पुराने नेताओं सहित हजारो लोग पहुंचे

मेयर के नवनिर्मित दफ्तर में तमाम पुराने नेताओं सहित हजारो लोग पहुंचे:अंबाला। (ज्योतिकण): आज अंबाला की मेयर सेलजा सचदेवा अपने नवनिर्मित दफ्तर में विधिवत बैठी और नवनिर्मित दफ्तर में बैठने से पूर्व सैलजा सचदेवा ने परिवार सहित सैंकड़ों भाजपा व शहरवासियों के साथ अंबाला शहर निगम कार्यालय परिसर में हवन किया और उसके बाद नवनिर्मित दफ्तर में बैठी। इस मौके पर सैलजा सचदेवा की सास सविता सचदेवा व पूर्व केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया सहित भाजपा के तमाम पुराने पार्षद दिग्गज भाजपा नेता, भाजपा की महिला नेताओं सहित समाज के हजारों लोगों ने शिरकत की।

नवकार्यालय उद्घाटन समारोह में मेयर को वीरेश शांडिल्य ने किया सम्मानित

छोटे समाचार पत्रों की मान्यता रद्द कर बड़े मीडिया हाऊस को राहत क्यों?

इस मौके पर संदीप सचदेवा ने व मेयर सैलजा सचदेवा को लोगों ने बुके, दोशाला, स्मृति चिन्ह देकर उन्हें आशीर्वाद दिया। सैलजा सचदेवा ने कहा कि जो वायदे उन्होंने मेयर चुनाव में किए थे वह वायदे तो पूरे होंगे ही बल्कि एक हरा भरा अंबाला बनाएंगे जो बाढ़ मुक्त व गंदगी मुक्त होगा व अंबाला शहर निगम से भ्रष्टाचार को जड़मूल से मिटाएंगे।

भोले भाले लोगों को लूटने की इजाजत निगम अधिकारियों को नहीं होगी। निगम में राम राज चलेगा और निगम में एनडीसी के नाम पर भ्रष्टाचार नहीं होने देंगी और

मेयर के नवनिर्मित दफ्तर में तमाम पुराने नेताओं सहित हजारो लोग पहुंचे
मेयर के नवनिर्मित दफ्तर में तमाम पुराने नेताओं सहित हजारो लोग पहुंचे

सैलजा सचदेवा ने कहा जिस नवनिर्मित मेयर के दफ्तर में वह आज आई हैं वह उनका दफ्तर नहीं बल्कि अंबाला शहर की जनता का है और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है। मेयर सैलजा सचदेवा ने कहा उनके दफ्तर व घर के दरवाजे अंबाला शहर की जनता के लिए हमेशा खुले रहेंगे।

इस मौके पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष निर्मल विज, पूर्व पार्षद रमेश कुमार, पूर्व पार्षद प्रकाश कौर, नगर पालिका के पूर्व प्रधान राजिंदर गुड्डू, पूर्व पार्षद प्रेम गोसार्इं, पूर्व पार्षद सुशील अग्रवाल, पूर्व पार्षद मधु अग्रवाल, पूर्व पार्षद भारत भूषण गुलाटी, पूर्व पार्षद शिव कुमार पम्मी, पूर्व पार्षद रमेश वासन, पूर्व पार्षद कृपाल सिंह सग्गू, पूर्व पार्षद सुरेंद्र सिंह गोगू, पूर्व पार्षद बिट्टू सैनी, पूर्व पार्षद हरविंदर बूंदा, पारू सभरवाल, रेखा वालिया, क्षमा विज, रंजीत कौर भंगू, नम्रता गौड़, चंद्रमोहन, हितेद्र चौधरी, संजय लाकड़ा, रोहित सभरवाल, रजनीश गुप्ता, राजेश लूथरा, राकेश लूथरा, अमनदीप सिंह लाडी, आशु चूघ, मोनू चूघ, कन्नू शर्मा, अंबाला क्लब के पूर्व चेयरमैन अरविंद सीकरी, नरेश छाबड़ा, सुरेश अरोड़ा, बावा बजाज, रजत शर्मा, बार एसोसिएशन के प्रधान सतपाल सिंह, विकास जैन, एडवोकेट संदीप शर्मा, प्रीतम सिंह गिल, मोहित आहलुवालिया, अश्विनी ढींगरा, दीपक गुलाटी, जगजीत चंडोक, डीपी असीजा, तुलसी पब्लिक स्कूल के हर भगवान मुंझाल, अनिल डोगरा, कमल कपूर, ओपी सोनी, साहिल कक्कड़, अशोक कक्कड़, अनुज, रिंकल गुजराल, बॉबी पसरीचा, सुधीर शर्मा, डॉ. सुष्मन शर्मा, गुरदेव बधवा, विपिन डावर, संजीव आनंद, हरपाल कंबोज, कंवलजीत सिंह खन्ना, विवेक गुप्ता, पार्षद विजय टोनी, सुरेश सहोता, सोनू भल्ला, शिव रंजन, अश्विनी अरोड़ा, योगेश धवन, राजू चावला, पदम खन्ना, राजकुमार, राजेश्वर सैनी, हरीश खन्ना, रवि भोला, दीपक गुलाटी, रवि मेंहदीरत्ता, जय गोपाल, गुरविंदर जस्सर, विरेंद्र अग्रवाल, जीत राम अग्रवाल, विनोद गर्ग, संत लाल अग्रवाल, राजिंदर अग्रवाल, असीम अग्रवाल, अरूण सिंह, विजय सिंह, कंमल जीत सिंह, काका शाह, शंटी गुजराल, मास्टर दिलिप सहित हजारों की तादाद में शहरवासी मौजूद थे।