इमरजेंसी में अनिल विज भी गए थे जेल: खट्टर के पिता को भी किया था गिरफ्तार: हरियाणा के बिजली, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर हमला—तानाशाही रवैया आज भी जिंदा’
करनाल में सीएम ने साधा राहुल गांधी पर निशाना:बोले बच्चों जैसी बात करते है
अंबाला :
25 जून 1975 को देश में लगे आपातकाल (इमरजेंसी) की बरसी पर एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। हरियाणा के बिजली, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उसे तानाशाही मानसिकता वाली पार्टी करार दिया। उन्होंने दावा किया कि इमरजेंसी के दौरान उन्हें भी जेल में डाला गया
अंबाला :
25 जून 1975 को देश में लगे आपातकाल (इमरजेंसी) की बरसी पर एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। हरियाणा के बिजली, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उसे तानाशाही मानसिकता वाली पार्टी करार दिया। उन्होंने दावा किया कि इमरजेंसी के दौरान उन्हें भी जेल में डाला गया था।
अनिल विज ने कहा, कांग्रेस ने देश में तानाशाही थोपकर लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचला। हजारों निर्दोष लोगों को जेल में डाल दिया गया। मैं खुद भी इमरजेंसी के दौरान जेल गया था। कांग्रेस का वही खानदान, जो आज भी पार्टी पर हावी है, तब भी लोकतंत्र को रौंद रहा था और आज भी उनके रवैये से तानाशाही की बू आती है।
विज ने महात्मा गांधी का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि देश का बंटवारा उनकी लाश पर होगा, लेकिन कांग्रेस ने सत्ता के लिए बंटवारा भी स्वीकार कर लिया। उन्होंने यह भी कहा कि “देश ने हमेशा तानाशाही प्रवृत्तियों को नकारा है और कांग्रेस की यह प्रवृत्ति आज भी देश के लिए खतरा है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा खुलासा
इसी मुद्दे पर करनाल में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि “जब इमरजेंसी लगी थी, उस समय वर्तमान कैबिनेट मंत्री अनिल विज और हरियाणा के मौजूदा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पिता को एक साथ गिरफ्तार किया गया था। सैनी ने कांग्रेस पर लोकतंत्र विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इमरजेंसी हमारे देश के इतिहास का काला अध्याय है और कांग्रेस को आज भी इसका जवाब देना चाहिए।
। हजारों निर्दोष लोगों को जेल में डाल दिया गया। मैं खुद भी इमरजेंसी के दौरान जेल गया था। कांग्रेस का वही खानदान, जो आज भी पार्टी पर हावी है, तब भी लोकतंत्र को रौंद रहा था और आज भी उनके रवैये से तानाशाही की बू आती है।
विज ने महात्मा गांधी का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि देश का बंटवारा उनकी लाश पर होगा, लेकिन कांग्रेस ने सत्ता के लिए बंटवारा भी स्वीकार कर लिया। उन्होंने यह भी कहा कि “देश ने हमेशा तानाशाही प्रवृत्तियों को नकारा है और कांग्रेस की यह प्रवृत्ति आज भी देश के लिए खतरा है।