भाजपा के वरिष्ठ मंत्री अनिल विज का हालचाल जानने उनके छावनी निवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, सिर झुकाकर विज को नायब सैनी ने नमन किया

‘‘अनिल विज ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को हरियाणा का नायाब मुख्यमंत्री बताया’’

अंबाला। (ज्योतिकण): हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री और हरियाणा के लगातार तीसरी बार कैबिनेट मंत्री अनिल विज के पांव में फ्रैक्चर हो गया था और डॉक्टरों ने बीते कल अनिल विज के पांव पर प्लास्टर लगाया और उन्हें आराम करने की सलाह दी। और आज अनिल विज को उनके छावनी स्थित शास्त्री कॉलोनी निवास पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे और अनिल विज के निवास पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का उनके छोटे भाई राजिंदर विज व कपिल विज सहित विज परिवार के सदस्यों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

अनिल विज को एक पिता की तरह मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आदर सहित सिर झुकाकर नमन किया उनसे आशीर्वाद लिया और उनका हाल चाल जाना और अनिल विज ने बताया कि उनको कई दिन से तकलीफ थी और वह मानसून के कारण लगातार नालों का व शहर का निरीक्षण कर रहे थे लेकिन कल डॉक्टरों ने कहा कि पैर में फ्रैक्चर है और प्लास्टर लगाया है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अनिल विज की दीर्घायु की कामना की, जल्द स्वस्थ होने की कामना की, पत्रकारों से बातचीत करते हुए नायब सैनी ने कहा कि उन्हें पता चला था कि अनिल विज चोटिल हो गए हैं इसलिए उनका हाल चाल पूछने आया हूं अनिल विज पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, पार्टी के मजबूत नेता हैं और मेरे लिए तो पथप्रदर्शक हैं और अनिल विज जैसे व्यक्ति पर भारतीय जनता पार्टी को व समस्त पार्टी को गर्व है। मुख्यमंत्री नायब सैनी तकरीबन डेढ़ घंटा अनिल विज के निवास पर रूके और कई अहम मामलों पर चर्चा हुई। इस मौके पर अनिल विज ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को हरियाणा का नायाब मुख्यमंत्री बताया और नायब सैनी को दोशाला देकर सम्मान किया।