कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की 82वीं बैठक आज राज्यपाल एवं बोर्ड अध्यक्ष श्री बंडारू दत्तात्रेय जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी बतौर उपाध्यक्ष शामिल हुए।
बैठक में कुरुक्षेत्र के विकास को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई:
– कुरुक्षेत्र में इलेक्ट्रिक बसें जल्द शुरू, 48 कोस तीर्थ सर्किट से जुड़ेंगी।
– महाभारत थीम पर गेट और चौक, सुदर्शन चक्र और श्रीकृष्ण प्रतिमा होगी आकर्षण का केंद्र।
– ब्रह्मसरोवर गेट के नाम, शहर में पेंटिंग्स और श्लोक, ज्योतिसर परिसर में हरियाली बढ़ाने पर जोर।
– 4 सूचना केंद्र 15 अक्टूबर तक तैयार – पिपली, रेलवे स्टेशन, ज्योतिसर और केडीबी पर।
– ऐतिहासिक स्थलों पर जानकारी बोर्ड अनिवार्य।
– सफाई व्यवस्था, सरोवर का रख-रखाव और नवीनीकरण पर विशेष जोर।
– मेला क्षेत्र और ट्रांसपोर्टेशन को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम चर्चा।
– विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा और प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने के निर्देश।
बैठक में अलग-अलग स्थानों पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई, साथ ही प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए।
धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को वैश्विक स्तर पर पहचान मिले, इसके लिए नायाब सरकार नॉन-स्टॉप प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल जी, गीता गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज सहित बोर्ड के मेम्बरस, स्थानीय नेता और क्षेत्र के प्रबुद्धजन भी उपस्थित रहे।