पंजाब के मोगा में बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने घर में घुसकर 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ छेड़छाड़ की। बुजुर्ग घर पर अकेली थी।
मां व दादी की उम्र की बुजुर्ग महिला से एक व्यक्ति ने गलत हरकत कर दी। आरोपी ने महिला की उम्र का भी लिहाज नहीं किया। आरोपी महिला के घर में घुस गया और आपत्तिजनक हरकतें करने लगा। महिला ने विरोध किया और शोर मचाया। बुजुर्ग की चिल्लाने की आवाजें सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, तभी आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना पंजाब के मोगा की है।
यहां एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने 80 वर्षीय विधवा बुजुर्ग महिला से आपत्तिजनक हरकतें की। यह घटना उस समय हुई जब महिला घर पर अकेली थी। उसका बेटा और पोता मजदूरी के लिए बाहर गए थे। जानकारी के अनुसार, आरोपी सैबर सिंह ने दोपहर करीब 12 बजे महिला के घर में घुसकर उसके साथ गलत हरकतें करना शुरू कर दी। महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, जिस पर आरोपी फरार हो गया।
एएसआई बिंदर पाल कौर ने बताया कि 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने पुलिस को दिए बयान में एक गांव के ही व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि 10 जून को दोपहर करीब 12 बजे जब वह घर पर अकेली थी, क्योंकि उसका बेटा और पोता काम पर गए हुए थे। तभी 40 वर्षीय सैबर सिंह उनके घर में घुस आया। महिला के विरोध और शोर मचाने पर आसपास के पड़ोसी मौके पर पहुंच गए, जिसके चलते आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर आरोपी सैबर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।