अंबाला। (ज्योतिकण): हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के खिलाफ अक्तूबर 2024 में कांग्रेस टिकट पर अंबाला छावनी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके परविंदर परी न केवल अंबाला की जनता में एक ईमानदार व शरीफ, नम्रता वाले नेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं बल्कि विधानसभा चुनाव हारने के बाद अंबाला छावनी में परविंदर परी की छवि आम जनता में मजबूत हुई है।
नगर निगम के पूर्व काऊंसलर परविंदर परी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा के अति विश्वसनीय व पारिवारिक सदस्य हैं और कुमारी सैलजा ने परविंदर परी का हरियाणा की कांग्रेस में कद का इजाफा किया और परविंदर परी को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का आॅब्जर्वर बनाया जिसके बाद परविंदर परी अंबाला यमुनानगर सहित अलग अलग जिलों में कांग्रेस को मजबूत करने की मुहिम छेड़े हुए हैं।
आज ज्योतिकण से बात करते हुए परविंदर परी ने कहा कि कांग्रेस अगर 50 साल सत्ता में रही उसका कारण कांग्रेस के नेता कार्यकर्ताओं का सम्मान करते थे और कार्यकर्ता कांग्रेस के लिए जी जान एक कर देते थे इसलिए आज कांग्रेस को पुरानी कांग्रेस बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की कांग्रेस बनाने के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व कुमारी सैलजा जैसे वरिष्ठ नेता सड़कों पर उतर चुके हैं और परविंदर परी ने दावा किया कि आने वाला समय कांग्रेस का है। और 2029 में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को देश व प्रदेश में स्पष्ट बहुमत मिलेगा और राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री होंगे। परविंदर परी ने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को पद नहीं सम्मान चाहिए और राहुल गांधी की पदयात्रा ने कार्यकर्ताओं को मजबूत किया जिसके चलते देश की जनता ने कांग्रेस को लोकसभा में विपक्ष का पद दिया और 2029 में राहुल गांधी प्रधानमंत्री होंगे।