अंबाला। (ज्योतिकण): भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं हरियाणा भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जगमोहन लाल कुमार ने फरीदाबाद के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुज्जर का अंबाला आगमन पर जोरदार स्वागत किया और उन्हें फूलों का गुलदस्ता दिया।
जगमोहन लाल कुमार ने भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण पाल गुज्जर से अंबाला की राजनीति को लेकर कई विषयों को लेकर चर्चा की और कहा कि हरियाणा में नायब सैनी सरकार लोगों सीधा संवाद कर रही है और मुख्यमंत्री नायब सैनी न केवल जमीन से जुड़े हुए हैं बल्कि आज हरियाणा की जनता के दिलों पर राज कर रहे हैं और जिससे भाजपा मजबूत हो रही है।
जगमोहन लाल कुमार ने अपने पुराने साथी व केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुज्जर को एक मेहनता व जनप्रिय नेता बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में भी हरियाणा में भाजपा को बुलंदिया मिली है। इस मौके पर जगमोहन लाल कुमार के कई साथियों ने भी केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुज्जर का जोरदार स्वागत किया।