गोरखपुर अणु संयंत्र का निरीक्षण किया, अधिकारियों को बोले…

सीएम और केंद्रीय मंत्री ने अणु विद्युत परियोजना संयंत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्लांट शुरू होने में हो रही देरी को लेकर समीक्षा की गई।

फतेहाबाद के भूना खंड के गांव गोरखपुर में बन रहे हरियाणा अणु विद्युत परियोजना संयंत्र का निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल पहुंचे। इस दौरान राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, पूर्व विधायक दुड़ाराम, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण जोडा व स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे।

सीएम और केंद्रीय मंत्री ने अणु विद्युत परियोजना संयंत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्लांट शुरू होने में हो रही देरी को लेकर समीक्षा की गई। प्लांट वर्ष 2027 में शुरू होने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन इसे शुरू होने में वर्ष 2032 तक का समय लग सकता है। बता दें कि इस संयंत्र को न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड तैयार कर रही है। यहां पर 700-700 मेगावाट की चार यूनिट लगनी है।